scriptपीएम मोदी को प्रियंका 2 लाख वोटों से हरातीं, राहुल गांधी के इस बयान पर योगी के मंत्री बोले- कांग्रेस का ये अति उत्साह | yogi minister Danish Azad Ansari says its extreme enthusiasm of Congress | Patrika News
यूपी न्यूज

पीएम मोदी को प्रियंका 2 लाख वोटों से हरातीं, राहुल गांधी के इस बयान पर योगी के मंत्री बोले- कांग्रेस का ये अति उत्साह

रायबरेली में मंगलवार को आभार सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती तो उन्हें 2 लाख से अधिक वोटों से चुनाव हरातीं। इस पर योगी मंत्री दानिश आजाद अंसारी का प्रतिक्रिया सामने आई है।

लखनऊJun 12, 2024 / 07:49 pm

Anand Shukla

yogi minister Danish Azad Ansari says its extreme enthusiasm of Congress
रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट जीतने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को दोनों जिलों में आभार सभा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती तो उन्हें 2 लाख से अधिक वोटों से चुनाव हरातीं। राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का ये अति उत्साह है। पीएम मोदी और बनारस वालों का बहुत ही गहरा रिश्ता है। पीएम मोदी को बनारस वालों ने तीन बार सांसद चुनकर देश का प्रधानमंत्री बनाया है। पीएम मोदी ने बनारस के विकास और तरक्की को सुनिश्चित किया है।
यह भी पढ़ें

चुनाव में जीत से उत्साहित अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ाए कदम, संसद में साथ- साथ बैठेंगे पति- पत्नी

मुंगेरीलाल के हसीन सपने: भाजपा नेता आरपी सिंह

इससे पहले भाजपा नेता आरपी सिंह ने राहुल गांधी के बयान को ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ बताते हुए कहा था कि राहुल गांधी कुछ भी बयान दे सकते हैं। पीएम मोदी के सामने कोई चुनाव नहीं जीत सकता। अगर हिम्मत थी तो प्रियंका ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव क्यों नहीं लड़ा। मुंगेरीलाल के हसीन सपने कोई भी देख सकता है, आगे भी चुनाव है प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं, उन्हें किसी ने रोका नहीं है।
बता दें कि रायबरेली में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर मेरी बहन प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो नरेंद्र मोदी को दो से तीन लाख वोटों से चुनाव हरातीं।

Hindi News / UP News / पीएम मोदी को प्रियंका 2 लाख वोटों से हरातीं, राहुल गांधी के इस बयान पर योगी के मंत्री बोले- कांग्रेस का ये अति उत्साह

ट्रेंडिंग वीडियो