scriptआईएमडी लेटेस्ट अलर्ट: 17 सितंबर की देर रात से 18 सितंबर की शाम तक मौसम का तांडव, जानें मौसम | IMD Latest Alert: Weather will be havoc from late night of 17th September to evening of 18th September, know the weather | Patrika News
यूपी न्यूज

आईएमडी लेटेस्ट अलर्ट: 17 सितंबर की देर रात से 18 सितंबर की शाम तक मौसम का तांडव, जानें मौसम

IMD Latest Alert 17 to 18 September heavy rain भारत मौसम विभाग ने आज 17 सितंबर की शाम से 18 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इस दौरान खूब बारिश होगी। 20 से 40 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। ‌

फर्रुखाबादSep 17, 2024 / 06:24 am

Narendra Awasthi

IMD Latest Alert 17 to 18 September heavy rain आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 17 सितंबर की रात से 18 सितंबर की रात तक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान बादल भी गरजेंगे और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। लेकिन तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज विश्वकर्मा पूजा के दिन का तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। लेकिन रात को अचानक मौसम में परिवर्तन आएगा और 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। यह सिलसिला 18 सितंबर की देर रात तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें

विशेष संप्रदाय के युवक ने कई युवतियों को अपनी जाल में फंसाया, शारीरिक शोषण का वीडियो किया वायरल

IMD Latest Alert 17 to 18 September heavy rain मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बूंदाबांदी के साथ 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। लेकिन रात में मौसम करवट बदलेगा। देर रात बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मूसलाधार बारिश होगी। जिसका अनुमान 75 प्रतिशत है। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 18 सितंबर का मौसम?

IMD Latest Alert 17 to 18 September heavy rain मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग में 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया है। शाम को भी गरज चमक के साथ बारिश होगी। देर रात 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। लेकिन तापमान में काफी-कभी आएगी। जो 25 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Hindi News/ UP News / आईएमडी लेटेस्ट अलर्ट: 17 सितंबर की देर रात से 18 सितंबर की शाम तक मौसम का तांडव, जानें मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो