scriptDeoria Lok Sabha Elections Result 2024: देवरिया से भाजपा आगे, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट | Patrika News
यूपी न्यूज

Deoria Lok Sabha Elections Result 2024: देवरिया से भाजपा आगे, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

Lok Sabha Elections 2024: शुरुआती रुझानों में देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की गिनती चल रही है।

देवरियाJun 04, 2024 / 11:13 am

Saurabh Mall

Deoria Lok Sabha Elections Result 2024

Deoria Lok Sabha Elections Result 2024

Lok Sabha Elections Result 2024: शुरुआती रुझानों में देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की गिनती चल रही है। इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनावी मैदान में अखिलेश सिंह (कांग्रेस) हैं। फ़िलहाल वह भाजपा उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 
बता दें शशांक मणि पूर्व सांसद और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे हैं। कांग्रेस ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशी पहली बार आमने सामने आए हैं। बहुजन समाज पार्टी ने संदेश यादव को प्रत्याशी बनाकर गठबंधन के यादव वोट बैंक में सेंधमारी का प्रयास किया है।


देवरिया लोकसभा सीट 2024 के उम्मीदवार 

क्र.पार्टी का नाम उम्मीदवार का नाम रिजल्ट
1.बीजेपी शशांक मणि त्रिपाठीआगे
2.कांग्रेस अखिलेश सिंहपीछे
3.बसपा संदेश यादव पीछे
4.नोटा इनमे से कोई भी नहीं

यह भी जानें: 2014-2019 के चुनावों का क्‍या रहा हाल

देवरिया लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1729583 है।  वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने रमापति राम त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा था।  उन्हें 5,80,644 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर यहां बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार विनोद जायसवाल रहे। विनोद को कुल 3,30,713 वोट मिले थे. इसी तरह कांग्रेस के नियाज अहमद खान को 51,056 वोट मिले थे। वर्ष 2014 के चुनाव की बात करें, तो यहां भारतीय जनता पार्टी के कलराज मिश्रा को 496,500 वोट मिले थे।  इस चुनाव में भी दूसरे नंबर पर बसपा ही रही. बसपा प्रत्याशी नियाज अहमद को 265,386 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर यहां समाजवादी पार्टी के बालेश्वर यादव रहे. उन्हें कुल 150,852 वोट मिले। 

देवरिया का क्या है कहानी (इतिहास) 

देखा जाए तो देवरिया का इतिहास काफी पुराना है। देवरिया नाम की उत्पत्ति ‘देवारण्य’ या ‘देवपुरिया’ से हुई थी। आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक ‘देवरिया’ नाम इसके मुख्यालय के नाम से लिया गया है और इसका मतलब होता है एक ऐसा स्थान, जहां कई मंदिर होते हैं। संत देवरहा बाबा की धरती के रूप में इसकी विशेष ख्याति है।

Hindi News/ UP News / Deoria Lok Sabha Elections Result 2024: देवरिया से भाजपा आगे, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो