scriptउन्नाव में एक मां का दुखद अंत: पहले मासूम बेटे को फिर खुद भी लटक गई फांसी पर | Unnao: First she hanged her innocent son and then she herself hanged | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव में एक मां का दुखद अंत: पहले मासूम बेटे को फिर खुद भी लटक गई फांसी पर

उन्नाव में एक मां ने अपने पांच वर्षीय पुत्र को फांसी पर लटका खुद भी जान दे दी। घटना के समय पति खेत में गया था। मरने से पहले पत्नी ने पति को बताया भी था कि वह फांसी पर लटक कर मर जाएगी।

उन्नावJul 25, 2024 / 08:18 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक मां ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। साथ में 5 वर्ष के मासूम बच्चे को भी अपने साथ ले गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। मामला अजगैन थाना क्षेत्र के मलाव गांव का है।
यह भी पढ़ें

अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोप- कार्रवाई न होने पर नाबालिग किशोरी ने लगाई फांसी, पुलिस ने घटना से किया इंकार

शांति 28 वर्षीय शांति की शादी महिलाओं थाना अजगैन निवासी देशराज के साथ करीब 8 साल पूर्व हुई थी। पति-पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई हुआ करती थी। जिससे नाराज होकर शांति अपने मायके चली जाया करती थी। गांव वालों के अनुसार यह क्रम कई बार हुआ।

शांति ने कहा वह फांसी पर लटक जाएगी

आज सुबह एक बार फिर शांति और देशराज के बीच लड़ाई हुई। इसके बाद देशराज नित्य क्रिया के लिए खेत पर जाने लगा। बताते हैं शांति ने कहा कि वह फांसी लगाकर मर जाएगी। लेकिन देशराज ने इसे हमेशा की तरह मजाक समझा। इधर शांति ने 5 वर्षीय संगम को फांसी के फंदे से लटका दिया। फिर खुद भी लटक गई। घटना की जानकारी मिलते ही देशराज के पैरों तले जमीन खिसक गई।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?

क्षेत्राधिकार हसनगंज ने बताया कि अजगैन थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण फांसी पर लटकाना आया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News/ Unnao / उन्नाव में एक मां का दुखद अंत: पहले मासूम बेटे को फिर खुद भी लटक गई फांसी पर

ट्रेंडिंग वीडियो