scriptउन्नाव: फौज से रिटायर होने के बाद पुलिस की नौकरी ज्वाइन की, करंट लगने से सिपाही की दर्दनाक मौत | Unnao: constable died due to electric shock, joined police after army retir | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव: फौज से रिटायर होने के बाद पुलिस की नौकरी ज्वाइन की, करंट लगने से सिपाही की दर्दनाक मौत

After retiring from army joined UP police, constable painful death due to electric shock उन्नाव में एक सिपाही की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जो फौज से रिटायर होने के बाद यूपी पुलिस को ज्वाइन किया था। मृतक आगरा का रहने वाला था।

उन्नावOct 16, 2024 / 04:14 pm

Narendra Awasthi

मृतक सिपाही हरेंद्र सिंह
After retiring from army joined UP police, constable painful death due to electric shock उत्तर प्रदेश के उन्नाव में करंट की चपेट में एक सिपाही आ गया।‌ जिसे मौके पर मौजूद साथी स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे‌। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के सदस्यों को इस संबंध में जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि जूट का बोरा तार में फैलने के दौरान उन्हें करंट लगा है। घर वालों को मामले की जानकारी दी गई है। घटना औरास थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

फतेहपुर: कन्नौज नंबर की बलेनो कार ट्राला में पीछे से टक्कर मारी, तीन की मौत

After retiring from army joined UP police, constable painful death due to electric shock मल्लपुर खंदौली, आगरा निवासी हरेंद्र सिंह फौज से रिटायर हुए थे और उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को ज्वाइन किया था। आज अपने कमरे की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गीला जूट का बोरा तार में फैलने चले गए। जिससे वह घरेलू लाइन की चपेट में आ गए। हरेंद्र कुमार बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ?

After retiring from army joined UP police, constable painful death due to electric shock क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि फौज से रिटायर होकर हरेंद्र कुमार ने पुलिस की नौकरी को ज्वाइन किया था। आज घर की सफाई के दौरान हादसा हो गया। जूट का बोरा तार में फैलने चले गए। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दे दी गई है। उच्च अधिकारियों को भी बता दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ‌

Hindi News / Unnao / उन्नाव: फौज से रिटायर होने के बाद पुलिस की नौकरी ज्वाइन की, करंट लगने से सिपाही की दर्दनाक मौत

ट्रेंडिंग वीडियो