फर्रुखाबाद:
भारत मौसम विभाग में मौसम को देखकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज 3:25 तक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है। मौसम बिगड़ने के दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि खुले स्थान या पेड़ के नीचे खड़े ना हो। इन स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का की संभावना ज्यादा होती है। मजबूत छत के नीचे अपने आप को सुरक्षित रखें। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी मौसम में बदलाव आएगा और बारिश होने की संभावना है।