scriptखुशखबरी, 50 हजार युवाओं को मिलने वाली है नौकरी, मोहन सरकार की बड़ी घोषणा | MP News Employment News cm mohan yadav big announcement for developments before simhastha 2028 | Patrika News
उज्जैन

खुशखबरी, 50 हजार युवाओं को मिलने वाली है नौकरी, मोहन सरकार की बड़ी घोषणा

एमपी सीएम मोहन यादव बोले, नए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार रोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगा… करोड़ों की दी सौगात…

उज्जैनOct 14, 2024 / 09:47 am

Sanjana Kumar

MP News

उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, बोले सिंहस्थ 2028 मानवता को समर्पित.

सनातन धर्म की सन्यासी परंपराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते हैं। मानवता की स्थापना के लिए सर्वोच्च मेला सिंहस्थ आयोजित किया जाएगा। यह बात रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित दशहरा मिलन महोत्सव और 658 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही।

सीएम ने किया 658 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भूमिपूजन में शामिल 658 करोड़ रुपए के विकास कार्य आगामी सिंहस्थ की तैयारी से जुड़े हैं। इनमें अधिकांश सड़क व पुलपुलिया निर्माण के हैं जिससे सिंहस्थ-28 में आवाजाही सुलभ होगी। इनके सहित अन्य कार्यों की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया, सोमवारिया से लेकर सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन बनाया जाएगा, केडी गेट से लेकर बीमा हॉस्पिटल के आगे तक फोरलेन निर्माण की मंजूरी दी गई है।

धार्मिक पर्यटन से बनेगी पहचान

डॉ. यादव ने कहा, प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में मप्र को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे। सिंहस्थ-2028 के माध्यम से उज्जैन विश्व पटल पर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचाना जाएगा। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर की पहुंच को और सुगम बनाने के लिए सदावल में हेलिपेड का भी निर्माण होगा।

उज्जैन में उद्योगों से 50 हजार को रोजगार

सीएम डॉ. यादव ने कहा, नए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार रोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगा। प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाकर निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।
वैश्विक स्तर पर कुछ देशों में चल रहे युद्ध के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने अग्निवीर योजना को भारतीय सेना को ताजा बल देने वाली स्कीम बताया। उन्होंने कहा, पीएम की दूरदर्शिता इस योजना से स्पष्ट दिखती है। उन्होंने उज्जैन में एक टैक्सटाइल उद्योग के उद्घाटन के दौरान यह यह बात कही।

‘यह चुनौती का दौर, अग्निवीर योजना सेना का ताजा बल है’

डॉ. यादव ने कहा, हमारे भगवान भी एक हाथ में शास्त्र और दूसरे में शस्त्र रखते थे। वर्तमान में आसपास के देशों की स्थिति देखें, चुनौती का समय चल रहा है। जब टीवी खोलो, कहीं न कहीं धमाका सुनाई देता है।
यह धमाका हमे संकेत देता है। प्रधानमंत्री मोदी के शासन काल में, जिन्होंने समय के साथ ऐसी चुनौतियों का पहचाना भी है इसलिए लगातार सभी सेक्टर में काम कर रहे हैं।

Hindi News / Ujjain / खुशखबरी, 50 हजार युवाओं को मिलने वाली है नौकरी, मोहन सरकार की बड़ी घोषणा

ट्रेंडिंग वीडियो