scriptLongest Day 2024: आज दोपहर 12.28 बजे घटेगी अदुभुत खगोलीय घटना, परछाई भी छोड़ देगी साथ | Longest Day 2024: An amazing astronomical event will happen on June 21 at 12.28 pm | Patrika News
उज्जैन

Longest Day 2024: आज दोपहर 12.28 बजे घटेगी अदुभुत खगोलीय घटना, परछाई भी छोड़ देगी साथ

Longest Day 2024: 21 जून के बाद सूर्य की गति दक्षिण दिशा की ओर होगी। इसे दक्षिणायन की शुरुआत कहा जाता है। इस दिन के बाद धीरे-धीरे दिन छोटे और रातें लंबी होंगी।

उज्जैनJun 21, 2024 / 11:35 am

Ashtha Awasthi

Longest Day of the Year 2024

Longest Day of the Year 2024

Longest Day 2024: उज्जैन सहित पूरा विश्व 21 जून यानि आज जीरो शैडो डे यानी शून्य परछाई दिवस मनाएगा। खगोलीय घटना में दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर परछाई भी आपका साथ छोड़ देगी। शुक्रवार का दिन सबसे लंबा और सबसे छोटी रात होगी। सूर्योदय सुबह 5:42 बजे और सूर्यास्त शाम 7.16 बजे होगा। दिन 13 घंटे 34 मिनट और रात 10 घंटे 26 मिनट की होगी।
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उज्जैन कर्क रेखा के पास स्थित है। दोपहर के समय जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा के लंबवत होता है तो छाया एक क्षण के लिए शून्य हो जाती है। इस दृश्य को सीधे जीवाजी वेधशाला में शंकू यंत्र के माध्यम से देखा जा सकता है। कर्क रेखा की स्थिति 23 अंश 26 कला 22 विकला उत्तरी अक्षांश पर है। 21 जून को सूर्य की क्रान्ति 23 अंश 26 कला 17 विकला उत्तरा होगी।
Longest Day 2024

दक्षिणायन होगा सूर्य

21 जून के बाद सूर्य की गति दक्षिण दिशा की ओर होगी। इसे दक्षिणायन की शुरुआत कहा जाता है। इस दिन के बाद धीरे-धीरे दिन छोटे और रातें लंबी होंगी। 23 सितंबर को दिन और रात बराबर होंगे। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में पृथ्वी की स्थिति और ग्रीष्म संक्रांति के दौरान उत्तरी ध्रुव के सूर्य के सबसे करीब होने के कारण होता है। सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्ध पर अपने सबसे सीधे कोण पर पड़ती हैं, जिसके परिणामस्वरूप दिन के उजाले की अवधि सबसे लंबी होती है।
इस दिन सूर्य नॉर्थ हेमिस्फीयर से चलकर भारत के बीच से गुजरी कर्क रेखा में आ जाता है। ऐसे में सूर्य की किरणें ज्यादा से ज्यादा समय तक पृथ्वी पर बनी रहती है। यही नहीं, जब सूर्य भारत की कर्क रेखा के उपर होता है तब परछाई भी नहीं बनती है।

Hindi News/ Ujjain / Longest Day 2024: आज दोपहर 12.28 बजे घटेगी अदुभुत खगोलीय घटना, परछाई भी छोड़ देगी साथ

ट्रेंडिंग वीडियो