scriptउज्जैन में 5 लाख भक्त! महाकाल दर्शन के लिए रात 12 बजे से लग गई लंबी लाइन | Lakhs devotees reached Ujjain for Mahakal Darshan on Sawan Somwar | Patrika News
उज्जैन

उज्जैन में 5 लाख भक्त! महाकाल दर्शन के लिए रात 12 बजे से लग गई लंबी लाइन

एमपी में सावन के आखिरी सोमवार पर शिवभक्ति की धूम है। अधिक मास के कारण इस आठवें सोमवार पर प्रदोष का भी संयोग बना है। ऐसे में उज्जैन में तो महाकाल दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां महाकाल की पूजा और दर्शन के लिए भक्त रात 12 बजे से ही लाइन में लग गए थे।

उज्जैनAug 28, 2023 / 07:58 am

deepak deewan

mhlk28.png

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवभक्ति की धूम

एमपी में सावन के आखिरी सोमवार पर शिवभक्ति की धूम है। अधिक मास के कारण इस आठवें सोमवार पर प्रदोष का भी संयोग बना है। ऐसे में उज्जैन में तो महाकाल दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां महाकाल की पूजा और दर्शन के लिए भक्त रात 12 बजे से ही लाइन में लग गए थे। यहां आज शाम महाकाल की सवारी भी निकाली जाएगी। सीएम शिवराजसिंह चौहान भी आज महाकाल की पूजा अर्चना करने उज्जैन पहुंचेंगे। आज यहां 5 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
सावन सोमवार पर सबसे पहले महाकाल की भस्मारती की गई और इसके साथ ही महाकाल मंदिर के पट तड़के 2:30 बजे खोल दिए गए। महाकाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सावन माह के अंतिम सोमवार को सोम प्रदोष के संयोग में महाकाल के दर्शन के लिए लोग आधी रात से ही कतार में लग चुके थे।
पुजारियों ने महाकाल को भस्म लगाई और भांग के साथ त्रिपुण्ड लगाया तथा पंचामृत अभिषेक किया। महाकाल का श्रृंगार करने के बाद भस्म आरती की गई। कपड़े से ढंक कर महाकाल को भस्म रमाई गई। भस्म आरती का महाकाल के भक्त चलायमान दर्शन करते रहे।
भस्म आरती में पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए। इधर पूरे उज्जैन में श्रद्धालुओं की जबर्दस्त भीड़ देखी जा रही है। सावन माह के आखिरी सोमवार और सोम प्रदोष के संयोग पर आज यहां 5 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। महाकाल मंदिर के साथ ही शहर के अन्य शिव मंदिरों, काल भैरव मंदिर, मंगल नाथ मंदिर और गढ कालिका सहित सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है।
सावन के अंतिम सोमवार पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी महाकाल के दर्शन करेंगे। वे सुबह 11 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इधर सोमवार पर आज सावन माह की महाकाल की अंतिम सवारी भी निकाली जाएगी। महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे महाकाल शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे।
https://youtu.be/OmUKnGqRQHs

Hindi News / Ujjain / उज्जैन में 5 लाख भक्त! महाकाल दर्शन के लिए रात 12 बजे से लग गई लंबी लाइन

ट्रेंडिंग वीडियो