scriptये मशहूर एक्टर है रियल ‘Bigg Boss’, जिसके हुक्म के आगे सलमान भी हिलाते है सिर | atul kapoor bigg boss voice in salman khan show bigg boss 12 | Patrika News
TV न्यूज

ये मशहूर एक्टर है रियल ‘Bigg Boss’, जिसके हुक्म के आगे सलमान भी हिलाते है सिर

‘बिग बाॅस 12’ शो के आखिरी हफ्ते में दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, श्रीसंत और रोमिल चौधरी बचे हैं। इन्ही में से कोई एक विजेता होने वाला है।

Dec 26, 2018 / 05:02 pm

Preeti Khushwaha

salman khan in bigg boss 12

salman khan in bigg boss 12

टीवी का सबसे ज्यादा विवादित शो ‘बिग बाॅस 12’ (Bigg Boss 12) का अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है। जैसे-जैसे शो का आखिरी हफ्ता पास आ रहा है। इसका फीवर कंटेस्टेंट और दर्शकों पर बढ़ता जा रहा है। बिग बॉस के विनर को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। शो के आखिरी हफ्ते में दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, श्रीसंत और रोमिल चौधरी बचे हैं। इन्ही में से कोई एक विजेता होने वाला है। शो की बात करें तो सलमान खान (Salman khan) इस शो की जान हैं। वह हमशे ही शो में कंटेस्टेंट पर भड़कते और उनपर हुक्म चलाते नजर आते हैं। लेकिन शो में एक इंसान ऐसा है जो कंटेस्टेंट के साथ सलमान पर भी हुक्म चलाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘बिग बॉस’ की। जो स्क्रीन पर तो कभी नजर नहीं आते हैं लेकिन उनकी दमदार आवाज हमेशा ही शो में हमें सुनने को मिलती है। क्या आप जानते हैं कि ये कौन हैं अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं इस दमदार आवाज के पीछे किसकी आवाज है…

atul kapoor bigg boss 12

ये है 50 साल के असली ‘बिग बॉस’:
आप सभी को बता दें कि सभी पर हुक्म चलाने वाले बिग बॉस का नाम अतुल कपूर है। अतुल की उम्र 50 साल है। वह एक्टर होने के साथ ही एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। अतुल भले ही कभी पर्दे पर नजर नहीं आते हो लेकिन उनके हुक्म के बिना ‘बिग बॉस’ के घर में पत्ता तक नहीं हिलता। आपको बता दें कि अतुल पहले सीजन से इस शो से जुड़े हुए हैं और ‘बिग बॉस’ में अतुल के लिए एक अलग कमरा है। वहीं से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं।

atul kapoor with bollywood stars

कई हॉलीवुड फिल्मों को भी दे चुकी अपनी आवाज:
अतुल ने अपने कॅरियर की शुरुआत वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर ही की थी। अतुल की दमदार आवाज का हर कोई फैन हो गया। उन्होंने न बॉलीवुड के अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों को भी अपनी आवाज दी है। जैसे ‘आयरन मैन’, ‘एवेंजर’, ‘कैप्टन अमेरिका’। वह इन सभी फिल्मों के सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दे चुके हैं।

Hindi News / Entertainment / TV News / ये मशहूर एक्टर है रियल ‘Bigg Boss’, जिसके हुक्म के आगे सलमान भी हिलाते है सिर

ट्रेंडिंग वीडियो