scriptभाजपा ने देवली-उनियारा सीट पर खोले पत्ते, कर्नल बैंसला के पुत्र विजय बैंसला को बनाया पार्टी का उम्मीदवार | Vijay Bainsla will be BJP candidate from Deoli Uniara | Patrika News
टोंक

भाजपा ने देवली-उनियारा सीट पर खोले पत्ते, कर्नल बैंसला के पुत्र विजय बैंसला को बनाया पार्टी का उम्मीदवार

आचार संहिता की घोषणा के बाद जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। चुनाव में भाजपा ने पहले पत्ते खोलते हुए अपने चुनावी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें टोंक जिले की चार विधानसभा सीटों में से देवली-उनियारा विधानसभा सीट से भाजपा ने विजय बैंसला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
 

टोंकOct 09, 2023 / 09:42 pm

pawan sharma

भाजपा ने देवली-उनियारा सीट पर खोले पत्ते, कर्नल बैंसला के पुत्र विजय बैंसला को बनाया पार्टी का उम्मीदवार

भाजपा ने देवली-उनियारा सीट पर खोले पत्ते, कर्नल बैंसला के पुत्र विजय बैंसला को बनाया पार्टी का उम्मीदवार

टोंक. आचार संहिता की घोषणा के बाद जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। चुनाव में भाजपा ने पहले पत्ते खोलते हुए अपने चुनावी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें टोंक जिले की चार विधानसभा सीटों में से देवली-उनियारा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
इस सीट पर गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता रहे कर्नल किरोड़ी ङ्क्षसह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला को मैदान में उतारा है। बैंसला पहली बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित हुए हैं। ये कहा जा सकता है कि ये उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत है। विजय बैंसला मूलत: करौली जिले के हिन्डौन सिटी के निकट मूडिया गांव के निवासी हैं। वे 52 वर्षीय हैं। उन्होंने एमबीए तक पढ़ाई की हैं।
गुर्जरों को साधने की जुगत:
देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर वैसे तो गुर्जर व मीणा बाहुल्य मतदाताओं वाली मानी जाती है। पिछले तीन चुनाव पर गौर करें तो भाजपा ने गुर्जर प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा है। भाजपा ने 2013 व 2018 में राजेन्द्र गुर्जर को मैदान में उतारा था। इसमें 2013 में राजेन्द्र गुर्जर विजयी हुए, लेकिन 2018 में उनको कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीणा से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि राजेन्द्र गुर्जर इस बार भी टिकट की दौड़ में थे। वहीं फिल्ड में भी सक्रिय चल रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। कर्नल किरोड़ी ङ्क्षसह बैंसला के पुत्र को टिकट देकर भाजपा देवली-उनियारा नजदीकी बूंदी व कोटा जिले की गुर्जर बाहुल्य सीटों पर भी भाजपा फायदा लेने का प्रयास करेगी।
पिता कर्नल बैंसला ने भी लड़ा था चुनाव

किरोड़ी ङ्क्षसह बैंसला ने 2009 के लोकसभा चुनाव में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें कुल 375,255 वोट हासिल किए, और कांग्रेस नमो नारायण मीना से 317 वोटों से हार गए। इसके बाद बैंसला और उनके बेटे विजय बैंसला ने 10 अप्रैल 2019 को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे।
अब कांग्रेस के दाव पर रहेगी नजर

भाजपा ने फ्रंट फुट पर आकर पहले टिकट की घोषणा कर कांग्रेस के सामने चुनौती रख दी है, लेकिन अब देखना ये है कि कांग्रेस अब किस पर अपना दाव खेलेगी। वैसे इस सीट पर वर्तमान में हरीशचन्द्र मीणा कांग्रेस से विधायक हैं। कांग्रेस इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहेगी। इसके लिए भी वह अपना प्लान बनाने में जुटी है। वैसे आंकड़ों पर गौर करें तो 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने रामनारायण मीणा को इस क्षेत्र से प्रत्याशी उतारा था। वहीं 2018 के चुनाव में हरीशचन्द्र मीणा पर को टिकट दिया था। पुराने आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस इस बार भी मीणा प्रत्याशी पर ही दाव खेल सकती है, लेकिन ये प्रत्याशी कौन होगा, ये घोषणा के बाद ही पता चलेगा।

Hindi News / Tonk / भाजपा ने देवली-उनियारा सीट पर खोले पत्ते, कर्नल बैंसला के पुत्र विजय बैंसला को बनाया पार्टी का उम्मीदवार

ट्रेंडिंग वीडियो