scriptSurat/ मुख्यमंत्री ने किया ई-लोकार्पण : सूरत को 120वें ब्रिज की सौगात, अब वेड से वरियाव सिर्फ डेढ़ मिनट का सफर | Chief Minister did e-inauguration: 120th bridge gift to Surat | Patrika News
सूरत

Surat/ मुख्यमंत्री ने किया ई-लोकार्पण : सूरत को 120वें ब्रिज की सौगात, अब वेड से वरियाव सिर्फ डेढ़ मिनट का सफर

118 करोड़ की लागत से बना तापी नदी पर 15वां ब्रिज

सूरतMay 18, 2023 / 07:56 pm

Sandip Kumar N Pateel

Surat/ मुख्यमंत्री ने किया ई-लोकार्पण : सूरत को 120वें ब्रिज की सौगात, अब वेड से वरियाव सिर्फ डेढ़ मिनट का सफर

Surat/ मुख्यमंत्री ने किया ई-लोकार्पण : सूरत को 120वें ब्रिज की सौगात, अब वेड से वरियाव सिर्फ डेढ़ मिनट का सफर

सूरत. फलायओवर सिटी, ब्रिज सिटी सूरत में गुरुवार को वेड-वरियाव रिवरब्रिज के तौर पर शहरवासियों को 120वें ब्रिज की सौगात मिली। 118 करोड़ की लागत से तापी नदी पर बने 15वें ब्रिज का मुख्यमंत्री ने शाम को ई-लोकार्पण किया। ब्रिज के निर्माण से करीब आठ लाख की आबादी को फायदा होगा।
सूरत मनपा प्रशासन शहर में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए एक के बाद एक फ्लाईओवर ब्रिज, रिवर ब्रिज और खाड़ी ब्रिज का निर्माण कर रही है। मनपा की ओर से 118 करोड़ रुपए की लागत से कतारगाम जोन क्षेत्र के वेड से वरियाव को जोड़ने वाले रिवर ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। यहां मनपा ने 1406 मीटर लंबे और 4 लेन ब्रिज बनाया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में ब्रिज का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। वेड-वरियाव ब्रिज के रूप में यह तापी नदी पर 15वा ब्रिज है।
साढ़े सात किमी का अंतर घटा

वेड से वरियाव जाने के लिए पहले लोगों को साढ़े सात किमी का चक्कर काटना पड़ता था, लेकिन अब तापी नदी पर ब्रिज के निर्माण से महज डेढ़ मिनट में वेड से वरियाव पहुंचा जा सकेगा।
207 वर्ष पहले यहीं से भगवान स्वामीनारायण ने तापी पार की थी

मनपा की ओर से जिस जगह तापी नदी पर वेड -वरियाव ब्रिज का निर्माण किया गया, किवदंति के अनुसार उसी जगह से 207 वर्ष पहले भगवान स्वामीनारायण ने तापी नदी पार करने का जिक्र है। धरमपुर की रानी के आमंत्रण पर स्वमीनारायण भगवान धरमपुर पहुंचते थे, तभी लौटते समय यहीं से तापी नदी पार कर वरिराव में रात्रि विश्राम किया था। जिससे इस ब्रिज को गुरुकुल ब्रिज नाम दिया गया है।

Hindi News/ Surat / Surat/ मुख्यमंत्री ने किया ई-लोकार्पण : सूरत को 120वें ब्रिज की सौगात, अब वेड से वरियाव सिर्फ डेढ़ मिनट का सफर

ट्रेंडिंग वीडियो