scriptRajasthan Politics: शेखावाटी में कैसे हुई BJP की करारी हार, इंडिया गठबंधन ने कर दिया कमाल, सामने आई ऐसी बड़ी रिपोर्ट | Rajasthan Politics: Churu, Jhunjhunu and Sikar Lok Sabha seat result report | Patrika News
सीकर

Rajasthan Politics: शेखावाटी में कैसे हुई BJP की करारी हार, इंडिया गठबंधन ने कर दिया कमाल, सामने आई ऐसी बड़ी रिपोर्ट

Rajasthan Politics: सीकर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो गठबंधन के प्रत्याशी अमराराम ने ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी बूथों पर भी जमकर वोट लिए।

सीकरJun 07, 2024 / 10:38 am

Rakesh Mishra

Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव में शेखावाटी में हुई भाजपा की करार हार के बाद भी लोकसभा चुनाव तक भाजपा ने अपनी रणनीति में अहम बदलाव नहीं किया। इसी वजह से वोट बैंक के लिहाज से भाजपा के मजबूत माने वाले कई गढ़ों में गठबंधन ने जमकर सेंधमारी की। यही वजह रही शेखावाटी की तीनों सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। चूरू व झुंझुनूं सीट पर भाजपा का प्रत्याशी बदलने का फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। वहीं सीकर में कार्यकर्ताओं का अति उत्साह और गठबंधन को कमजोर मानने की भूल ने भाजपा को यहां हैट्रिक लगाने से रोक दिया। खास बात यह रही कि सीकर संसदीय क्षेत्र में गठबंधन का ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र में भी जमकर जादू चला। सीकर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो गठबंधन के प्रत्याशी अमराराम ने ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी बूथों पर भी जमकर वोट लिए।

झुंझुनूं: खुद के बूथ पर ओला को 321 तो भाजपा को 51 वोट

भले ही विधानसभा के तुलना में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा हो। मगर दोनों ही पार्टियों के उमीदवारों ने अपने-बूथों पर पार्टी को बढ़त दिलवाने के प्रयास किए। कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी बृजेंद्र ओला को खुद के बूथ अरड़ावता से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी की तुलना में ज्यादा वोट मिले। यहां ओला को 321 तथा भाजपा के चौधरी को महज 51 वोट मिले। इस बूथ पर विधानसभा चुनाव में पिलानी से कांग्रेस प्रत्याशी पितराम सिंह काला को 612 तथा भाजपा उमीदवार राजेश दहिया को 126 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश दहिया के बूथ नंबर 198 में खुद दहिया को 398 तथा कांग्रेस उमीदवार काला को 285 वोट मिले। वहीं इस बूथ पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ओला को 172 तथा भाजपा के चौधरी को 148 वोट मिले हैं।

चूरू: विधायक की पंचायत में भी पिछड़े

जिले के एकमात्र भाजपा विधायक हरलाल सहारण की पंचायत में कांग्रेस ने अच्छी सेंध लगा दी। विधायक सहारण के गांव खासोली में हालांकि भाजपा की लीड रही, लेकिन यहां राहुल कस्वां ने अच्छी सेंध लगाई। सहारण को 1938 वोट मिले थे, वहीं लोकसभा में भाजपा को 1071 वोट ही मिले। यहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 319 वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव में राहुल ने 905 वोट लिए हैं। राजेंद्र राठौड़ के शारदा विद्यालय बूथ पर भाजपा आगे रही, इसी विद्यालय के अन्य दो बूथों पर कांग्रेस आगे रही। इस स्कूल के तीनों बूथ पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दो हजार से अधिक तथा भाजपा को 877 वोट मिले थे, लेकिन इस बार यहां कांग्रेस 1712 वोट मिले हैं। चूरू विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव महरावणसर से लेकर रिड़खला तक करीब 40 गांव की पट्टी भाजपा के लिए गढ़ मानी जाती थी, इस बार इन गांवों में राहुल कस्वां ने सेंध लगाई कि पहले राउंड से पिछड़ी भाजपा को उबरने का मौका ही नहीं मिला।

इन बूथों पर अमराराम को लीड

जुराठड़ा बांया भाग—305—162
पलासरा—416—324
बराल बांया भाग—404—135
पुरोहित का बास बांया भाग—335—226
सफरूद्दीन स्कूल पिपराली बांया भाग—388—346
सफरूद्दीन स्कूल पिपराली दांया भाग—433—332
महात्मा गांधी स्कूल गोकुलपुरा—510—328
मलकेडा—75—485
सेंटर पोल स्कूल राधाकिशनपुरा बांया भाग—436—362
अबेडकर नगर स्कूल दांया भाग—697—166
डाक बंगला सबलपुरा पावर हाउस—245—184
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दांया भाग—512—360

इन बूथों पर मिली भाजपा प्रत्याशी को लीड

राउप्रावि हात्याज—485—300
राउमावि श्यामगढ़ बांया भाग—346—142
राउमावि राजपुरा दांया भाग—285—56
जुराठड़ा दांया भाग—225—201
भगोवा नया भवन—72—62
सकराय स्कूल—310—230
नाड़ा की ढाणी—84—440
लक्खीपुरा—451—99
पुरोहित का बास दाया भाग—496—165
माधोपुरा—538—278
महात्मा गांधी स्कूल झुंझारा मठ बाजौर—388—213
सीकर विद्यापीठ स्कूल बसंत विहार—470—102
राजकीय उप्रावि रामू का बास—422—383
पुरोहित राधाकृष्ण स्कूल राधाकिशनपुरा—611—202
रेक्स स्कूल राधाकिशनुपुरा—726—126
विद्याश्रम स्कूल बूथ—842—81

Hindi News/ Sikar / Rajasthan Politics: शेखावाटी में कैसे हुई BJP की करारी हार, इंडिया गठबंधन ने कर दिया कमाल, सामने आई ऐसी बड़ी रिपोर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो