scriptअब इस एप के माध्यम से रेल यात्रियों की शिकायतों का होगा निवारण | rail passengers complaint solution by 'Rail Madad' app | Patrika News
सीकर

अब इस एप के माध्यम से रेल यात्रियों की शिकायतों का होगा निवारण

रेल मदद नाम का एप अब यात्रियों की प्रमुख शिकायतों का समाधान कर देगा।

सीकरJun 16, 2018 / 11:32 am

vishwanath saini

rail madad app

Indian railway

सीकर. रेल यात्रियों को शिकायतों के निवारण के लिए अब ना कहीं चक्कर लगाने पड़ेंगे ना ही ई मेल या पत्र व्यवहार करना पड़ेगा। रेल मदद नाम का एप अब यात्रियों की प्रमुख शिकायतों का समाधान कर देगा। इतना ही नहीं शिकायत दर्ज होते ही उसके निवारण की स्थिति की जानकारी नियमित देता रहेगा। शिकायत करते ही यात्री को उसके मोबाइल नंबर पर शिकायत संख्या बताई जाएगी। एसएमएस के माध्यम से समाधान की जानकारी दी जाएगी रेल मदद पर यात्रियों की शिकायतों को जानकारी एवं फोटोग्राफ के साथ दर्ज किया जा सकेगा। शिकायत संख्या जारी होते ही इस जानकारी को मंडल के संबंधित फ ील्ड अधिकारियों को उपलब्ध करवाता है। इस मामले में हुई कार्रवाई से यात्री को भी अवगत कराता है, जिससे शिकायत के पंजीकरण एवं समाधान की पूरी प्रक्रिया को त्वरित बनाया जाता है। शिकायत दर्ज कराने के लिए टिकट नम्बर या प्लेटफॉर्म टिकट का उल्लेख करना होगा। शिकायत के साथ मौके की फोटो भी भेजी जा सकेगी।

 

व्यापारी को लेकर फरार हुई आनंदपाल गैंग की साथी लेडी डॉन अनुराधा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


यह फायदा होगा
अभी अनेक यात्रियों को बिजली, पानी, रिजर्व होने के बावजूद सीट नहीं मिलने सहित अनेक प्रकार की शिकायतें रहती है। अधिकांश यात्रियों का यह पता नहीं होता कि वे इसकी शिकायत कहां दर्ज करवाएं। ऐसे में यह ऐप यात्रियों के लिए मददगार साबित होगा।


यह शिकायतें कर सकते हैं
इस ऐप के माध्यम से सीट आवंटन में गड़बड़ी, रिश्वत मांगने, आरक्षण से संबंधित कोई भी समस्या, स्टेशन पर पेयजल नहीं मिलने और संचार सेवाएं नहीं मिलने की शिकायतें एप से दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके अलावा गंदगी, पंखा नहीं चलने, बल्ब नहीं जलने की शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। यह एप उत्तर रेलवे ने तैयार किया है। लॉन्च करने से पहले इसका परीक्षण कर लिया गया है। परीक्षण के दौरान ट्रेनों से 2691 शिकायत मिली, इनमें से 2020 का निस्तारण किया जा चुका है।

Hindi News / Sikar / अब इस एप के माध्यम से रेल यात्रियों की शिकायतों का होगा निवारण

ट्रेंडिंग वीडियो