scriptकलेक्टर के आश्वासन के बाद भी जब नहीं माने प्रदर्शनकारी तो पुलिस ने खदेड़ा, मच गई भगदड़ फिर क्या हुआ जानिए | protest agents kachra plant koshta rewa, police action | Patrika News
रीवा

कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी जब नहीं माने प्रदर्शनकारी तो पुलिस ने खदेड़ा, मच गई भगदड़ फिर क्या हुआ जानिए

– अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों का धरना जारी- नगर निगम ने प्लांट में रात्रि के समय कचरा पहुंचाने का कार्य शुरू किया

रीवाFeb 03, 2020 / 03:21 pm

Mrigendra Singh

rewa

protest agents kachra plant koshta rewa, police action

रीवा। नगर निगम के कचरा प्रबंधन प्लांट कोष्टा में लगातार कई दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन स्थल पर कलेक्टर बसंत कुर्रे पहुंचे। उन्होंने वहां पर धरना दे रहे लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि कोष्टा का कचरा प्लांट आगामी दो महीने के भीतर ही रायपुर कर्चुलियान के पहडिय़ा में शिफ्ट किया जाएगा। इसलिए अभी धरना समाप्त करें और नगर निगम के कचरा वाहनों का किसी तरह से विरोध नहीं किया जाए। कलेक्टर के साथ नगर निगम एवं पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। पहले तो धरना देने वाले लोग कलेक्टर की बात पर सहमति जताते रहे लेकिन उनके जाने के बाद ग्रामीणों ने तय किया है कि इस बार मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। देर शाम धरना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने कहा है कि उनकी मांगों पर प्रशासन कोई निर्णय लेने के बजाय आश्वासन दे रहा है। इसलिए अब आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। धरना दे रहे उमेश पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, राजकुमार पटेल, गोलू पांडेय, अशोक पांडेय, संपत्ति विश्वकर्मा, दिनेश साहू, बलदाऊ, विपुल, नितेश, प्रियंका, संजीव, प्रभा, कुसुमकली, ममता, अर्चना, प्रिया सहित कई अन्य ने कहा है कि जब तक कोष्टा से नगर निगम अपना कचरा प्लांट नहीं हटाएगा तब तक यह विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।
सोमवार को सुबह करीब ११ बजे कोष्टा के धरना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुंचा और वहां पर धरना दे रहे ग्रामीणों को दौड़ा लिया। वहां पर लोगों द्वारा लगाए गए पंडाल को भी पुलिस ने उखाड़ दिया। इस घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया है, वह विरोध प्रदर्शन और तेज करने की धमकी दे रहे हैं।
– निगम का कचरा वाहन जाने से रोका
दोपहर में कलेक्टर के कोष्टा पहुंचने के बाद मामला सुलझ जाने का दावा किया गया। इस बीच नगर निगम के कचरा वाहन भी भेजे गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने इन वाहनों को कचरा प्लांट तक नहीं जाने दिया। इस बीच ग्रामीणों एवं कचरा वाहन के चालक के बीच नोकझोंक भी हुई। बढ़ते विरोध को देखते हुए कचरा वाहन वापस लौट आए। इसके पहले कई दिनों से वाहनों को रोका जा रहा है। जिसकी वजह से नगर निगम के सामने कचरा डंप करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी धरना नहीं समाप्त हुआ है। वहीं अब कलेक्टर के आश्वासन को भी मानने के लिए वह तैयार नहीं हैं।
– कचरा कलेक्शन का कार्य हुआ ठप
कोष्टा में धरना दे रहे ग्रामीणों द्वारा नगर निगम के वाहन रोके जाने की वजह से शहर में अब कचरा डंप के लिए स्थान नही बचा है। मानस भवन के पास बनाए गए डंपिंग प्वाइंट पर करीब सप्ताह भर से कचरा डंप किया जा रहा है। अब वहां पर कचरा रखने के लिए स्थान नहीं बचा है, जिसकी वजह से डोरटूडोर कचरा कलेक्शन का कार्य ठप हो गया है। शहर के कई वार्डों से शिकायतें आई हैं कि उनके यहां कई दिनों से कचरा वाहन नहीं जा रहे हैं, जिसकी वजह से घर पर ही कचरा पड़ा हुआ है। लोगों को रही इस परेशानी पर नगर निगम प्रशासन इस मामले में अब तक उदासीन बना हुआ है। यही हाल रहा तो लोग सड़कों और नालियों पर फिर कचरा फेंकने लगेंगे क्योंकि लंबे समय से डोरटूडोर कचरा वाहन पहुंचने की वजह से खुले में कचरा फेंकने की आदत बदलने लगी थी।

Hindi News / Rewa / कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी जब नहीं माने प्रदर्शनकारी तो पुलिस ने खदेड़ा, मच गई भगदड़ फिर क्या हुआ जानिए

ट्रेंडिंग वीडियो