scriptRRB ALP CBT 2 Revise Result जारी, यहां से करें डाउनलोड | revised score and revised list of candidates shortlisted for CBT 2 | Patrika News
रिजल्‍ट्स

RRB ALP CBT 2 Revise Result जारी, यहां से करें डाउनलोड

RRB ALP CBT 2 Revise Result 2019

Apr 27, 2019 / 06:13 pm

Deovrat Singh

RRB ALP CBT 2 Revise Result 2019

RRB ALP CBT 2 Revise Result 2019

Latest Result 2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB ALP Revised CBT 2 के लिए संशोधित परिणाम जारी कर दिए गए हैं । RRB ALP Revised CBT 2 Result 2018 शाम 6 बजे जारी किए किए गए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार परिणाम संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन करके आरआरबी सहायक लोको पायलट और तकनीशियन परिणाम 10 मई, 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

अजमेर RRB संशोधित परिणाम के लिए यहां क्लिक करें

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नई अपडेट के अनुसार परीक्षा में संशोधित परिणाम के पश्चात प्राप्त किए गए स्कोर और फाइनल चयनित कैंडिडेट्स की सूची अपलोड किए गए हैं। परिणाम 27- अप्रैल से 10-05-2019 तक देखे जा सकेंगे। इससे पहले, RRB ALP Revised CBT 2 Result 2018 में प्रदर्शन के आधार पर अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची 5 अप्रैल, 2019 को जारी की थी। ALP और तकनीशियन पदों के लिए दूसरा चरण CBT 21, 22, 23 जनवरी और 8 फरवरी, 2019 को आयोजित किया गया था।
CBT 2 आयोजन पश्चात उत्तर कुंजी जारी की गई थी और उत्तर कुंजी पर 18 फरवरी से 20 फरवरी, 2019 तक आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका दिया गया था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परिणाम संशोधन करके जारी किया है। आरआरबी ने 16 अप्रैल, 2019 को एएलपी पदों के लिए एडिशनल एप्टीटुड टेस्ट का आयोजन किया था।
How To Check RRB ALP Revised CBT 2 Result 2018
परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर RRB ALP Revised CBT 2 Result 2018 का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करें और आगे की टैब में मांगी गई लॉगिन डिटेल्स को भरे। लॉगिन करने के साथ ही स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, जिसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

Hindi News / Education News / Results / RRB ALP CBT 2 Revise Result जारी, यहां से करें डाउनलोड

ट्रेंडिंग वीडियो