धर्म

Falgun Amavasya Upay: फाल्गुन अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगी शनि की कृपा, दूर होंगे ग्रह दोष

Falgun Amavasya Upay अमावस्या की तिथि बेहद खास होती है, इसमें भी फाल्गुन अमावस्या का धार्मिक महत्व अधिक होता है। इन फाल्गुन अमावस्या उपाय से शनि देव का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही ग्रह दोष दूर होते हैं। आइये जानते हैं फाल्गुन अमावस्या उपाय (Phalgun Amavasya Remedies) ….

Mar 10, 2024 / 01:21 pm

Pravin Pandey

फाल्गुन अमावस्या उपाय


1. फाल्गुन अमावस्या पर शमी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इस पेड़ को घर में लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
2. अमावस्या पर हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें। इसके साथ हनुमान जी के मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।
3. अमावस्या पर सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे बैठे और शनिदेव का ध्यान करें। इसके बाद सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं।

1. फाल्गुन अमावस्या के दिन पवित्र नदी या कुंड आदि में स्नान करना चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण करना चाहिए।
2. पूर्वजों और पितरों की शांति के लिए अमावस्या का व्रत करना चाहिए और अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें।
3. फाल्गुन अमावस्या पर रुद्र, अग्नि और ब्राह्मणों का पूजन करें और उन्हें उड़द, दही और पूड़ी का नैवेद्य अर्पित करें। इसके बाद आप स्वयं भी इसका सेवन करें।

ये भी पढ़ेंः Falgun Amavasya Katha: जब ऋषि दुर्वासा ने दिया देवताओं को श्राप, पढ़ें फाल्गुन अमावस्या की पौराणिक कथा

4. फाल्गुन अमावस्या पर भगवान शिव का गाय के कच्चे दूध, दही, और शहद से अभिषेक करें। साथ ही उन्हें काले तिल अर्पित करें।
5. अमावस्या तिथि को शनिदेव का दिन भी माना गया है, इसलिए इस दिन शनि ग्रह की पूजा जरूर करें। इस दिन शनि मंदिर में नीले रंग के फूल, काले तिल, काले साबुत उड़द, कड़वा तेल, काजल और काला कपड़ा आदि चढ़ाएं।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / Falgun Amavasya Upay: फाल्गुन अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगी शनि की कृपा, दूर होंगे ग्रह दोष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.