scriptशनि अमावस्या के दिन राशि अनुसार करें दान, हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलने की है मान्यता | donate these things according to zodiac signs on shani amavasya 2022 To get rid of all problems of life | Patrika News
धर्म

शनि अमावस्या के दिन राशि अनुसार करें दान, हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Shani Amavasya 2022: ज्योतिष अनुसार आज 27 अगस्त 2022 को शनिचरी अमावस्या के दिन दो शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान बहुत फलदायी माना जा रहा है।

Aug 27, 2022 / 01:19 pm

Tanya Paliwal

shani amavasya 2022, shanichari amavasya 2022, shani amavasya daan, shani amavasya par kya upay karen, shani dev ko prasan karne ke upay, shani ki sade sati ke upay,

शनि अमावस्या के दिन राशि अनुसार करें दान, हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Shanichari Amavasya 2022 Daan: ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का दिन शनिदेव की उपासना को समर्पित है। वहीं जब शनिवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ती है तो उसे शनिश्चरी अमावस्या या शनि अमावस्या कहते हैं। इस साल 2022 की अंतिम शनि अमावस्या आज 27 अगस्त को है। इस दिन दो शुभ संयोग बन रहे हैं। पहला यह कि इस तिथि पर शनिदेव स्वराशि मकर में विराजमान हैं और दूसरा यह कि यह शनि अमावस्या भाद्रपद मास में पड़ रही है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार किन चीजों कर दान कर सकते हैं…

मेष राशि- मेष राशि के लोग शनि अमावस्या के दिन काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।

वृषभ राशि- ज्योतिष अनुसार वृषभ राशि के लोगों को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जरुरतमन्द लोगों को काले कंबल का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि- इस राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन काले कपड़ों का दान करें।

कर्क राशि- शनिदेव की कृपा प्राप्ति हेतु कर्क राशि के लोगों के लिए शनि अमावस्या के दिन सरसों के तेल और उड़द की दाल का दान करना शुभ माना गया है।


सिंह राशि- सिंह राशि के जातक शनि प्रकोप से बचने के लिए सोना, तांबा की वस्तु, चावल या घी का दान कर सकते हैं।

कन्या राशि- इस राशि के लोगों को शनि अमावस्या के दिन जूते-चप्पल और छाता दान में देना चाहिए।

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए शनि अमावस्या के दिन चावल, चीनी, काले वस्त्र और काला छाता का दान शुभ माना गया है।

वृश्चिक राशि- ज्योतिष अनुसार वृश्चिक राशि के लोग लोहे की चीजों का दान जरूर करें।


धनु राशि- धनु राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को खुश करने के लिए पीले कपड़े, फल और हल्दी का दान करें।

मकर राशि- मकर राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन गौशाला में सेवा करें और चारे का दान करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए कुष्ठ रोगियों के लिए दवाओं का दान और उनकी सेवा करें।

मीन राशि- इस राशि के लोग घी और तिल का दान करें।

यह भी पढ़ें: Shani Amavasya 2022: शनिचरी अमावस्या आज, शनिदेव की कृपा पाने के लिए अवश्य करें इस चालीसा का पाठ

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / शनि अमावस्या के दिन राशि अनुसार करें दान, हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

ट्रेंडिंग वीडियो