scriptकाला शुक्रवार : दो ट्रेन के व्हील में लगी आग, बाल – बाल बचे कई यात्री, देखें वीडियो | Black Friday : train accident news today in hindi | Patrika News
रतलाम

काला शुक्रवार : दो ट्रेन के व्हील में लगी आग, बाल – बाल बचे कई यात्री, देखें वीडियो

पश्चिम के देशों में शुक्रवार को ब्लैक फ्रायडे याने की काला शुक्रवार कहा जाता है। शुक्रवार को दो यात्री ट्रेन के व्हील याने की पहियों में आग लगने की घटना हुई। इसमे कई यात्री बाल – बाल बच गए है। दोनों ट्रेन में आग की जानकारी यात्रियों ने ही रेलवे को दी।

रतलामJul 29, 2022 / 09:38 pm

Ashish Pathak

Black Friday : Two train wheels caught fire

Black Friday : Two train wheels caught fire

रतलाम. पश्चिम के देशों में शुक्रवार को ब्लैक फ्रायडे याने की काला शुक्रवार कहा जाता है। शुक्रवार को दो यात्री ट्रेन के व्हील याने की पहियों में आग लगने की घटना हुई। इसमे कई यात्री बाल – बाल बच गए है। दोनों ट्रेन में आग की जानकारी यात्रियों ने ही रेलवे को दी। पहली घटना इंदौर से चली इंदौर जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस ट्रेन में कोटा और दरा रेलवे स्टेशन के बीच हुई तो दूसरी घटना दाहोद से रतलाम के लिए चली मेमू ट्रेन में हुई है।
रेल यात्रियों ने बताया कि इंदौर – जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस ट्रेन कोटा को पार कर दरा तक आई ही थी कि एसी डिब्बे के व्हील में धुआं निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों ने जंजीर खींची और रेलवे के आला अधिकारियों को बताया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ। बाद में इसी प्रकार की एक घटना मेमू ट्रेन में भी हुई, जिसमे दाहोद – उज्जैन मेमू ट्रेन के व्हील शुक्रवार को हॉट एक्सल के बाद जाम हो गए। इसकी सूचना यात्रियों ने गार्ड को दी। इसके बाद दाहोद से चली ट्रेन को अमरगढ़ में रोका गया। जांच के बाद ट्रेन को चलाया गया, इस दौरान निर्णय लिया गया कि ट्रेन की पूरी जांच रतलाम में की जाएगी। इसके पूर्व ही बिलड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में सुधार कर दिया गया।
जोर-जोर से आवाजे आ रही

ट्रेन में सवार शहर के टाटा नगर निवासी यात्री रोहित सोनी ने बताया कि ट्रेन दाहोद से 40 मिनट से देरी से चली थी। ट्रेन चलने के बाद ट्रेन के गार्ड से तीसरे डिब्बे में नीचे से जोर-जोर से आवाजे आ रही थी। इसके बाद कुछ रेल यात्रियों ने शिकायत ट्रेन के विभिन्न स्टेशन पर रुकने पर गार्ड को की। इसके बाद अमरगढ़ स्टेशन पर जाम हालात में ही रुक गई। ट्रेन की जांच गार्ड ने की। रेलयात्री सोनी ने बताया कि अमरगढ़ में 25 मिनट ट्रेन रोकने के बाद आगे रवाना कर दी गई। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि मेमू ट्रेन के डिब्बे में नीचे ब्रेक में से आवाज आ रही थी। अमरगढ़ के बाद बिलड़ी में भी जांच की गई। व्हील में हॉट एक्सल होने के बाद जाम के हालात बने थे, जिसमे सुधार कर ट्रेन को चलाया गया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cr5az

Hindi News/ Ratlam / काला शुक्रवार : दो ट्रेन के व्हील में लगी आग, बाल – बाल बचे कई यात्री, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो