CG Crime: एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, दुधमुंहे मासूम को भी नहीं छोड़ा, 3 संदेही गिरफ्तार पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो आरोपी महेंद्र साहू ने बताया कि मृतक
शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। सब्जी में कमियां निकालता था। कड़ाही में पानी डाल देता था। घटना दिनांक को भी घर में चिकन बना था तब बकरा खाऊंगा कहकर घर में विवाद किया। आरोपी के साथ भी मृतक का विवाद हुआ था।
इस बात को लेकर
आरोपी रंजिश रखा था जब घर में कोई नहीं था तब मृतक अपने कमरे में शराब के नशे में अकेला था। इस दौरान आरोपी ने हाथ, मुक्के से मृतक के सीने एवं गले में वार किया। गमछे से गला दबा दिया था घर वाले अब तक अत्यधिक शराब पीने से मृत्यु होना समझ रहे थे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।