scriptCG Election 2023 : घोरदा में चुनाव का बहिष्कार की घोषणा, जगह-जगह पोस्टर चस्पा | CG Election 2023: Announcement of boycott of elections in Ghorda | Patrika News
राजनंदगांव

CG Election 2023 : घोरदा में चुनाव का बहिष्कार की घोषणा, जगह-जगह पोस्टर चस्पा

CG Election 2023 : जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोरदा के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है।

राजनंदगांवOct 13, 2023 / 09:27 am

Kanakdurga jha

घोरदा में चुनाव का बहिष्कार की घोषणा

घोरदा में चुनाव का बहिष्कार की घोषणा

डोंगरगांव। CG Election 2023 : जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोरदा के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। शासन-प्रशासन से लगातार कई महीनों से पत्थर खदान बंद करवाने की मांग, हड़ताल, चक्काजाम सहित सभी प्रकार की मशक्कत के बाद अब यहाँ के आक्रोशित ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव 2023 का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023 : राजनांदगांव विधानसभा में अब तक सामान्य वर्ग के ही विधायक, पिछड़ा वर्ग को नहीं मिला प्रतिनिधित्व

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की अनदेखी और लगातार पत्थर खदान मालिक का एक पक्षीय निर्णय की वजह से पूरे गांव में ऐसा माहौल तैयार हुआ है। अब ग्रामीण किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं हैं। स्थिति यह है कि पूरे गांव में चुनाव बहिष्कार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं और किसी भी मतदान दल को ग्राम में नहीं आने की चेतावनी दी गई है। 12 अक्टूबर को पूरे गांव में इस विषय को लेकर बैठक किया है और मीडिया को इसकी जानकारी दी गई।

Hindi News / Rajnandgaon / CG Election 2023 : घोरदा में चुनाव का बहिष्कार की घोषणा, जगह-जगह पोस्टर चस्पा

ट्रेंडिंग वीडियो