scriptNavratri 2024: प्रशासन द्वारा पदयात्रियों के जान से खिलवाड़, प्रतिबंधित रूट पर दौड़ रहे भारी वाहन, | Administration is playing with the lives of pedestrians | Patrika News
राजनंदगांव

Navratri 2024: प्रशासन द्वारा पदयात्रियों के जान से खिलवाड़, प्रतिबंधित रूट पर दौड़ रहे भारी वाहन,

Navratri 2024: जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा पदयात्रियों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस बार पदयात्रियों के लिए रॉन्ग साइड को रूट बनाया गया है। इस रूट को वन-वे नहीं किया गया है।

राजनंदगांवOct 05, 2024 / 03:20 pm

Love Sonkar

Navrat 2024
Navratri 2024: नवरात्र के दौरान मां बम्लेश्वरी पर आस्था रखने वाले हजारों श्रद्वालु कई किलोमीटर की दूरी तय कर पदयात्रा करते हुए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा पदयात्रियों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस बार पदयात्रियों के लिए रॉन्ग साइड को रूट बनाया गया है। इस रूट को वन-वे नहीं किया गया है। पदयात्री मार्ग में चार पहिया व भारी वाहन फर्राटे भर रहे हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बना हुआ है। हाइवे के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही हो रही है।
यह भी पढ़ें: Navratri 2024: डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की जर्जर सड़कें लेंगी परीक्षा, मरम्मत नहीं होने से बढ़ी परेशानी

गौरतलब है कि हर बार नवरात्र के दौरान पदयात्री रूट सिर्फ पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित रहता है। इस बार पदयात्री रूट में ही भारी वाहनें तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं। ऐसे में पदयात्री श्रद्धालुओं के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा है। हैवी वाहनों के दौड़ने से पदयात्री डरे, सहमें आगे बढ़ रहे हैं।

श्रद्धालु हाइवे किनारे ले रहे हैं शरण

पत्रिका ने नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को नेशनल हाइवे पर टेड़ेसरा से राजनांदगांव तक के पदयात्री रूट का जायजा लिया। इस दौरान रायपुर-दुर्ग-भिलाई व अन्य क्षेत्र से आ रहे पदयात्रियों के लिए दांया साइड रॉन्ग साइड को रूट बनाया गया है। रूट में चार पहिया वाहन से लेकर भारी वाहने रफ्तार से दौड़ रहे हैं। पदयात्री श्रद्धालु अपने को दुर्घटना से बचा कर डिवाइडर के उपर चलने मजबूर थे। कुछ जगहों में लंबी दूरी से आने वाले भक्त विश्राम करने सड़क के दूसरी छोर किसी छांव की तलाश में देखे गए। पहले निर्धारित रूट में हैवी वाहन नहीं दौड़ते थे तो पदयात्री सड़क पर ही विश्राम कर लेते थे। लेकिन इस साल दोनों रूट में भारी वाहन दौड़ने से पदयात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

सेवाभावी संस्थाएं नदारद, सेवा में कंजूसी

टेड़ेसरा से राजनांदगांव तक हाइवे में एक भी जगह पदयात्रियों की सेवा के लिए एक भी सेवा पंडाल नजर नहीं आए। इस साल सेवाभावी संस्थाएं भी पंडाल लगाने सामने नहीं आए। सेवा पंडाल नहीं होने से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर माता रानी के दरबार जाने वाले पदयात्री भूखे, प्यासे चलने मजबूर हैं। इससे पहले हाइवे में हर दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर सेवा पंडाल लगाए जाते थे। यहां पर पदयात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था होती थी। इस बार सेवा पंडाल नजर नहीं आए।

सुरक्षा घेरा नहीं, केवल जवानों की ड्यूटी

इस साल पदयात्री मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रखने कोई उपाए नहीं किए गए हैं। इससे पहले नवरात्र के दौरान पदयात्री मार्ग में चार पहिया व भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने शहर के राम दरबार, सुंदरा चौक, मनकी चौक, ठाकुरटोला चौक, खुटेरी चौक, इंदावानी चौक, टेडे़सरा चौक में बेरिगेटिंग की जाती थी ताकि पदयात्री रूट में वाहन न चल सकें। इस बार किसी भी चौक में बेरिकेटिंग दिखाई दिखाई नहीं दिए। हालांकि इन चौक-चौराहों में दो-तीन पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जवान चौक पार कर दूसरे रूट में जाने वाले वाहनों को रोक भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

रॉन्ग साइड को सुरक्षित रखा है

नवरात्र के दौरान पदयात्रियों के रूट पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध करने पूरे इंतजाम किए गए हैं। हाइवे को वन-वे किया गया है। पदयात्रियों के लिए दूसरे छोर रॉन्ग साइड को सुरक्षित रखा गया है। पदयात्री मार्ग से चार पहिया व भारी वाहन गुजर रहे हैं तो गलत है। तत्काल जायजा लेकर रूट को वन-वे कराया जाएगा।

Hindi News / Rajnandgaon / Navratri 2024: प्रशासन द्वारा पदयात्रियों के जान से खिलवाड़, प्रतिबंधित रूट पर दौड़ रहे भारी वाहन,

ट्रेंडिंग वीडियो