scriptछत्तीसगढ़ में धान खरीदी की स्थिति और बारदाने की उपलब्धता पर रखा अपना पक्ष | Minister Amarjeet bhagat statement on paddy purchasing in chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की स्थिति और बारदाने की उपलब्धता पर रखा अपना पक्ष

– पिछले दिनों मंत्री भगत ने एक बड़ा ऐलान किया था। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए अब धान खरीदी का समय बढ़ाया जाएगा।

रायपुरJan 11, 2021 / 06:47 pm

CG Desk

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की स्थिति और बारदानों की उपलब्धता पर रखा अपना पक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में धान खरीदी (Paddy Purchase) पर हो रहे विवाद के बीच सूबे के मंत्री अमरजीत भगत (Minister Amarjeet Bhagat) ने बारदानों की उपलब्धता पर भी अपना पक्ष रखा है । वीडियो में पूरी बात कही है उन्होंने। पिछले दिनों मंत्री भगत ने एक बड़ा ऐलान किया था। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए अब धान खरीदी का समय बढ़ाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में यह फैसला लिया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी केंद्रों में जो धान भीग रहा है उसके लिए सरकार की ओर से इंतजाम किया जाएगा। धान खरीदी में लापरवाही बरतने वालों पर सख्थ कार्रवाई भी होगी। मालूम हो कि बेमौसम बारिश (Unseasonal Rain) की वजह से धान खरीदी केंद्रों (Paddy Purchase) में धान भीग भी रहा है और कई इलाकों में खरीदी बंद है. अगर सरकार ऐसा फैसला लेती है तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि पिछ्ले दिनों मंत्री अमरजीत भगत (Minister Amarjeet Bhagat) ने कहा था कि धान खरीदी की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी। किसानों को पर्याप्त समय मिला गया है।

Hindi News / Raipur / छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की स्थिति और बारदाने की उपलब्धता पर रखा अपना पक्ष

ट्रेंडिंग वीडियो