scriptपूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का लगाया आरोप, थाने से जारी किया वीडियो | Former Cabinet Minister brutally beaten by police, video released | Patrika News
रायपुर

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का लगाया आरोप, थाने से जारी किया वीडियो

Former Minister beaten: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Sindhiya) को काले झंडे दिखाने के बाद कांग्रेस व भाजयुमो कार्यकर्ताओं (BJYM workers) के बीच हो गया था विवाद, इसी बीच पहुंचे पूर्व मंत्री राजेश मूणत की पुलिस अधिकारियों से हो गई बहस तो कार्यकर्ताओं के साथ कर लिया गया गिरफ्तार

रायपुरFeb 05, 2022 / 07:19 pm

rampravesh vishwakarma

Former minister beaten

Former Minister Rajesh Munat and police

रायपुर. Former Minister beaten: वरिष्ठ भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर विधानसभा थाना पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। मूणत ने थाने से एक वीडियो जारी किया है। इसमें वे कह रहे हैं कि हमें उठाकर थाने लाया गया और पुलिसवालों ने बेरहमी से मारपीट की है। पूर्व मंत्री मूणत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral video) हो रहा है। दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शनिवार को रायपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इस मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत पुलिस पर यह आरोप लगाते दिखे कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। पुलिस अधिकारियों से उनकी तीखी बहस हो गई, इसके बाद उन्हें व भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस विधानसभा थाना ले गई थी।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वायनाड सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें कई जगह काले झंडे दिखाए थे। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। विधायक विकास उपाध्याय का बड़ा बयान आया था।
उन्होंने कहा था कि भाजपा ने गलत परंपरा की शुरुआत की। राष्ट्रीय नेताओं को काले झंडे दिखाने की शुरुआत भाजपा ने की है लेकिन इसका समापन कांग्रेस पार्टी करेगी। भाजपा का कोई भी नेता छत्तीसगढ़ आएगा तो उसे हम काला झंडा दिखाएंगे। अगले ही दिन शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Sindhiya) का छत्तीसगढ़ दौरा हुआ।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x87nd82
यहां कांगे्रसियों ने तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें काले झंडे (Black Flags) दिखाए। इस बात को लेकर कांग्रेसी व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के मध्य विवाद हो गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विधानसभा रोड पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

पूर्व मंत्री मूणत की पुलिस अधिकारियों से हुई बहस
विवाद के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसियों को क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी गाड़ी होते हुए भी उन्हें कल पैदल आना पड़ा था, आखिर कौन है राहुल गांधी?
पुलिस ने शालीनता से बात करने कहा तो भड़क गए, उन्होंने कहा कि हमने भी 15 साल राज किया है। पुलिस अधिकारियों से बहस के बीच ही पुलिस ने उन्हें व भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और विधानसभा थाने ले गई।

सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास पर सीएम ने कसा तंज, बोले- एयर इंडिया तो बिक गया, तो मंत्री किस चीज के


पुलिस पर बेरहमी से मारपीट का आरोप
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने थाने से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं कि हमलोग को उठाकर ले आए और पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से मारपीट की है। ये गुंडागर्दी शहर में आज चल रही है, देखो बंधुवर, इसके आगे क्या होगा।

Hindi News / Raipur / पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का लगाया आरोप, थाने से जारी किया वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो