रायपुर

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा : सवा 2 लाख दिपों से जगमगाएगा जगदलपुर… बस्तर वासी मनाएंगे भगवान

Ram Mandir : आयोध्या में श्रीराम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बस्तर में भी विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं।

रायपुरJan 16, 2024 / 05:01 pm

Kanakdurga jha

Ram Mandir : आयोध्या में श्रीराम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बस्तर में भी विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 जनवरी को दलपत सागर पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए 2 लाख 21 हजार दीप से दलपतसागर जगमगाएगा। इतना ही नहीं रविवार के दिन को खास बनाने के लिए विशेष ड्रेस कोड भी रखा गया है। यहां आने वाले सभी लोग पीले और केसरिया रंग के वस्त्र धारण करके पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें

बायो स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी… मेडिकल में कई कोर्स में बढ़ेंगी 100 से ज्यादा सीटें, होगी स्पेशल पढ़ाई



श्रीराम का बस्तर से विशेष नाता, इसलिए उत्साह भी गजब

महापौर सफीरा साहू ने बताया कि छग श्रीराम का बस्तर से विशेष जुड़ाव है। भगवान श्रीराम अपने 14 साल के वनवास काल के लिए अयोध्या से निकले तो माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ कई अलग स्थानों पर गए। इनमें एक स्थान छत्तीसगढ़ भी है, जहां श्री राम सबसे ज्यादा समय तक रुके थे। छत्तीसगढ़ में श्रीराम के वन पथ गमन को लेकर कई किवदंतियां जुड़ी हुई है। माना यह भी जाता है कि भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान सबसे ज्यादा समय दंडकारण्य में बिताया था। यह दंडकारण्य का जंगल बस्तर संभाग के अलग अलग जिलों में मौजूद है।
आयोजन की रूपरेखा की गई तयदलपत सागर में 21 जनवरी को दीपोत्सव किया जायेगा। इस दीपोत्सव के आयोजन की तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर विजय दयाराम के.ने शहर के समाज सेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा की।
सभी समाजों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आयोजन के संबंध में विचार रखे। उन्होंने इस दीपोत्सव में लगभग दो लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके लिए दीपों, तेल और बाती की व्यवस्था के लिए कलेक्शन सेंटर, पार्किंग व्यवस्था, ड्रेस कोड, दलपत सागर परिसर में कार्यक्रम उपरांत सफाई सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें

The kerala story के बाद अब The Naxal Stroy : bastar फिल्म, इस दिन रिलीज होगी मूवी… Adah Sharma निभाएंगी अहम भूमिका




कलेक्टर ने इस आयोजन को लेकर सबसे पहले तो समाज संगठनों से आयोजन कराने को लेकर सहमति मांगी। इसके बाद कार्यक्रम की कमी पेशी को दूर करने और इसके सफल आयोजन के लिए उनसे सुझाव भी मांगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इस कार्यक्रम के लिए जिलेवासियों से दीपों के दान करने की मांग की।
वहीं किसी को दिक्कत न हो इसके कलेक्शन के लिए सभी एसएलआरएम सेंटर को चिन्हाकित किया है। यहां पर नागरिक स्वेच्छा से दीप, तेल आदि दान कर सकते हैं। इस बैठक में महापौर सफीरा साहू, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Hindi News / Raipur / राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा : सवा 2 लाख दिपों से जगमगाएगा जगदलपुर… बस्तर वासी मनाएंगे भगवान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.