scriptफर्क साफ है… मुख्यमंत्री साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात | CM Sai sharing video of Railway Minister Ashwini Vaishnav | Patrika News
रायपुर

फर्क साफ है… मुख्यमंत्री साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6 हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।

रायपुरFeb 02, 2024 / 01:01 pm

चंदू निर्मलकर

vishnu_dev.jpg
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश कर दिया। यह अंतिम बजट के तौर पर साल 2024-25 के लिए मोदी सरकार का अंतरिम बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6 हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत 25 राज्यों के 800 से ज्यादा खिलाड़ी रायपुर में दिखाएंगे जौहर, आज खेल मंत्री होंगे शामिल



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर करते हुए डबल इंजन की सरकार के फायदे बताते हुए। कांग्रेस की आलोचना की है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो 311 करोड़ मिलते थे अब मोदी सरकार में 7 हजार करोड़ मिले हैं. यही तो डबल इंजन की सरकार है।
यह भी पढ़ें

सरायपाली में 3.80 करोड़ के मिले नकली नोट, साड़ियों में छिपाकर रायपुर ला रहा था युवक… पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा



देखिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ट्वीट

https://twitter.com/hashtag/ViksitBharatBudget?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News / Raipur / फर्क साफ है… मुख्यमंत्री साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

ट्रेंडिंग वीडियो