scriptCG Municipal elections 2024: नगर निगम चुनाव में होगा बड़ा बदलाव! साय सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला | CG Municipal elections 2024: big change in election | Patrika News
रायपुर

CG Municipal elections 2024: नगर निगम चुनाव में होगा बड़ा बदलाव! साय सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला

CG Municipal elections 2024: निकाय चुनाव और संगठन से जुड़े भविष्य के कामों पर मंथन किया। बैठक महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाने पर भी चर्चा हुई। अधिकांश नेताओं ने सीधे महापौर का चुनाव करवाने पर जोर दिया।

रायपुरJun 17, 2024 / 12:43 pm

Kanakdurga jha

CG Municipal elections 2024
CG Municipal elections 2024: भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। भाजपा के दिग्गजों ने लोकसभा चुनाव पर मिली जीत, दिसम्बर में प्रस्तावित निकाय चुनाव और संगठन से जुड़े भविष्य के कामों पर मंथन किया। बैठक महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाने पर भी चर्चा हुई। अधिकांश नेताओं ने सीधे महापौर का चुनाव करवाने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें

CG Municipal body elections 2024: नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, नए सिरे से होगा परिसीमन

CG Municipal elections 2024: साय कैबिनेट की हुई अहम बैठक

वहीं बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने पर भी चर्चा हुई। हालांकि इन नीतिगत फैसलों पर सरकार अपना फैसला लेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहले कोर कमेटी की बैठक हुई। बताया जाता है कि इसमें कोरबा लोकसभा सीट में मिली हार को लेकर चर्चा हुई।
इसके बाद भाजपा विधायक दल एवं सांसद दल की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित सरकार (CG Municipal elections 2024) के वरिष्ठ मंत्री और संगठन के प्रमुख नेता मौजूद थे।

समन्वय के साथ रहता है भाजपा परिवार: सीएम

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा, कई बार हम लोगों 11 में से 10 सीट जीत चुके हैं। पिछले बार 9 सीट जीते थे। इस बार फिर 10 सीट जीते हैं। भाजपा एक परिवार है। सब समन्वय के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में सबने अच्छा काम किया है। धूप और नौतपा के बाद भी हमारे कार्यकर्ताओं, मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने बहुत श्रम किए और पसीना बहाए हैं।

हारने पर ईवीएम पर फोड़ते है ठिकरा

ईवीएम को लेकर फिर हो रही चर्चा को लेकर सीएम ने कहा,अब उनकी बातों में कोई दम नहीं रह गया है। वो बहुत बार ईवीएम व अन्य बात उठाते रहे हैं। जब जीत जाते हैं, तो उनके लिए ईवीएम ठीक हो जाता है। जब हार जाते हैं, तो उसका ठिकरा ईवीएम पर फोड़ देते हैं।

CG Municipal elections 2024: कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है: किरण देव

बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, आज अलग-अलग बैठक हुई। इसमें पहली बैठक कोर कमेटी, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक और सहसंयोजकों की हुई और दूसरी बैठक भाजपा विधायक दल की हुई जिसमें आगामी कार्य योजना को लेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन का मार्गदर्शन सबको प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक भाजपा की सेवा पखवाड़ा होगा। कार्यक्रमों के लिए सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी। 21 जून को योग दिवस की कार्यक्रम को संगठन स्तर पर और साथ ही साथ सरकार के स्तर पर भी करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा (CG Municipal elections 2024) पर फिर से भरोसा किया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। एक निश्चित कार्य योजना बनाकर बूथ के, मंडल के, जिले के, सभी कार्यकर्ताओं ने समन्वय बनाकर कार्य किया है।

Hindi News / Raipur / CG Municipal elections 2024: नगर निगम चुनाव में होगा बड़ा बदलाव! साय सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला

ट्रेंडिंग वीडियो