scriptCG election 2023 : दस बिंदुओं में समझिए हिमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार को कैसे लताड़ा | Patrika News
रायपुर

CG election 2023 : दस बिंदुओं में समझिए हिमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार को कैसे लताड़ा

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगाए आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जमकर हमला बोला है।

रायपुरNov 03, 2023 / 11:31 am

Kanakdurga jha

CG election 2023 - दस बिंदुओं में समझिए हिमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार को कैसे लताड़ा

CG election 2023 – दस बिंदुओं में समझिए हिमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार को कैसे लताड़ा

रायपुर। cg election 2023 : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कल छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगाए आरोपों पर जमकर हमला बोला है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के दिए जवाब को इन 10 बिंदुओं में समझिए –
1. कांग्रेस ने एक बार फिर से हमारे जवानों पर आरोप लगाया है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों ने देश के लिए शहादत दी और कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जवानों की तलाशी ली जाये।
2. शराब की “होम डिलीवरी”- छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का विशेष योजना।
3. मैंने जब भूपेश बघेल जी, टी.एस. सिंह देव जी की आलोचना की, कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं कहा। परंतु जैसे ही मैंने मोहम्मद अकबर के बारे में कुछ तथ्य जनता के सामने रखा, कांग्रेस आलाकमान नाराज़ हो गई।
4. छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को माफ़ नहीं करेगी। राज्य के इतिहास में यह सरकार कांग्रेस सरकार की सबसे भ्रष्ट सरकार है।
5. छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का पैसा लूटकर कांग्रेस की तिजोरियाँ भरी जा रही हैं।
6. छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और नक्सलवाद से मुक्त करना है।
7. मुझे बताया गया है कि कांग्रेस आलाकमान ने यह निर्देश दिया है कि पार्टी की प्रचार रणनीति में भूपेश बघेल जी की तस्वीर और नाम को कम से कम उपयोग किया जाए।
8. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विरुद्ध कानून न लाकर कांग्रेस सनातन धर्म को दुर्बल करना चाहती है।
9. जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हिंसक आक्रमण हो रहा है, ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस और नक्सलियों के बीच कोई समझौता हुआ है।
10. आज छत्तीसगढ़ में एक बुजुर्ग महिला ने मुझसे कहा कि, “बेटा, एक पक्का मकान चाहिए”। उन्हें कैसे बताऊँ कि कांग्रेस की सरकार ने ग़रीबों के लिये 16 लाख मकान बनाने से इनकार कर दिया क्योंकि योजना में “माननीय प्रधानमंत्री” लिखा था।

Hindi News/ Raipur / CG election 2023 : दस बिंदुओं में समझिए हिमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार को कैसे लताड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो