scriptस्वास्थ्य विभाग से दो साल में 84 डॉक्टर होंगे रिटायर, की जाएगी नियमित भर्ती | 84 doctors will retire in health department in two years | Patrika News
रायपुर

स्वास्थ्य विभाग से दो साल में 84 डॉक्टर होंगे रिटायर, की जाएगी नियमित भर्ती

Health Department: स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे 84 डॉक्टर 2023 व 2024 में रिटायर होंगे।

रायपुरNov 28, 2023 / 09:53 am

योगेश मिश्रा

स्वास्थ्य विभाग में दो साल में 84 डॉक्टर होंगे रिटायर, की जाएगी नियमित भर्ती

स्वास्थ्य विभाग में दो साल में 84 डॉक्टर होंगे रिटायर, की जाएगी नियमित भर्ती

रायपुर। Health Department: स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे 84 डॉक्टर 2023 व 2024 में रिटायर होंगे। हेल्थ डायरेक्टर कार्यालय ने ऐसे डॉक्टरों की सूची जारी कर दी है। इनमें सीएमएचओ से लेकर सिविल सर्जन, विशेषज्ञ डॉक्टर व संचालनालय में सेवाएं दे रहे डिप्टी डायरेक्टर स्तर के डॉक्टर शामिल हैं। इन डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए नई भर्ती भी की जाएगी। आरक्षण रोस्टर विवाद खत्म होने के बाद भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है। यह भर्ती छग पीएससी से की जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य विभाग भेजेगा।
यह भी पढ़ें

Corona Virus: फिर से कोरोना जैसी नई बीमारी ने चीन में जन्म लिया, जानिए डिटेल में…




ऐसा पहली बार होगा कि स्वास्थ्य विभाग में एक साल में काफी अधिक डॉक्टर रिटायर होंगे। ये सभी डॉक्टर 65 वर्ष पूर्ण करने वाले हैं। डॉक्टरों के रिटायरमेंट का सिलसिला इस साल 31 मार्च से शुरू हो गया है। मार्च में एक ही डाॅक्टर रिटायर हुए। वहीं अप्रैल में 3, मई में 4, जून में 6, जुलाई में 2, अगस्त में 2, सितंबर में 3, अक्टूबर में 2 डॉक्टरों की सेवाएं पूरी हुईं। वहीं नवंबर में 6 तथा दिसंबर में 8 डॉक्टरों की सरकारी सेवा पूरी हो जाएगी। बाकी डॉक्टर 2024 में रिटायर होंगे।
यह भी पढ़ें

Weather Update CG: सर्द हुआ छत्तीसगढ़ का मौसम, हल्की बारिश के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड



विशेषज्ञों का कहना है कि दो साल में इतने सारे डॉक्टरों के रिटायर के कारण काम तो प्रभावित होगा, लेकिन उनके स्थान पर नीचे वाले डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। जिला अस्पतालों के लिए विशेषज्ञ डाॅक्टरों की भर्ती भी की जाएगी। ताकि डॉक्टरों की कमी पूरी की जा सके। डीएमई सेटअप में भी रिटायर होने वाले डॉक्टरों की सूची जारी होने वाली है।
यह भी पढ़ें

Crime News: गांजा से लेकर कैश ज्वैलरी और अन्य सामान पुलिस ने किया जब्त…



डीएमई सेटअप में डाॅक्टरों के रिटायर होने की उम्र 65 वर्ष है। ये 5 साल यानी 70 साल की उम्र तक संविदा में सेवाएं दे सकते हैं। खास बात ये है कि संविदा में सेवा देने पर डॉक्टरों को पेंशन के अलावा पूरी तनख्वाह भी दी जाती है। जबकि स्वास्थ्य विभाग में ऐसा नियम नहीं है। उन्हें पेंशन की राशि काटकर वेतन दिया जाता है।

Hindi News/ Raipur / स्वास्थ्य विभाग से दो साल में 84 डॉक्टर होंगे रिटायर, की जाएगी नियमित भर्ती

ट्रेंडिंग वीडियो