scriptYellow Alert : राजस्थान के इन जिलों में आगामी 48 घंटे में होगी बारिश, आंधी-तूफान का IMD अलर्ट जारी | Patrika News
पाली

Yellow Alert : राजस्थान के इन जिलों में आगामी 48 घंटे में होगी बारिश, आंधी-तूफान का IMD अलर्ट जारी

Rajasthan Weather News : राजस्थान के पाली में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41 डिग्री पर पहुंच गया है, लेकिन गर्मी बेहाल कर रही है। ऐसे में आगामी 48 घंटे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

पालीJun 06, 2024 / 11:39 am

Supriya Rani

Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान के पाली में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41 डिग्री पर पहुंच गया है, लेकिन गर्मी बेहाल कर रही है। सूर्य की तेज रश्मियों के कारण दोपहर के समय घरों व दफ्तरों से निकलने पर ऐसा लगता है मानो तपती भट्टी के पास से गुजर रहे है। जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। उधर, दोपहर में गर्म हवा करीब 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो आने वाले 36 घंटों में राज्य के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। लू से भी राहत मिल सकती है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आने वाले 72 घंटे में मेघ गर्जन के साथ कुछ जगहों पर बरसात होने व आंधी चलने की प्रबल संभावना है। इसी दौरान कुछ जगहों पर अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

बदल सकता है मौसम

मौसम केन्द्र की माने तो 8 व 9 जून को मौसम बदल सकता है। केन्द्र की ओर से पाली के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किमी की रफ्तार से चल सकती है। आंधी चलने के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात की घटनाएं हो सकती है। सिरोही के लिए ऐसा अलर्ट 9 जून को जारी किया है। वहीं जालोर के लिए कोई चेतावनी नहीं दी है।

Hindi News/ Pali / Yellow Alert : राजस्थान के इन जिलों में आगामी 48 घंटे में होगी बारिश, आंधी-तूफान का IMD अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो