scriptयहां नासिक के टमाटर और करनाल हरियाणा का धनिया बढ़ा रहा जायका | tomato of Nashik and coriander of Karnal is increasing flavor in pali | Patrika News
पाली

यहां नासिक के टमाटर और करनाल हरियाणा का धनिया बढ़ा रहा जायका

– एक लाख किलो से अधिक सब्जी रोज खाते हैं पाली जिलेवासी

पालीApr 05, 2021 / 09:36 am

Suresh Hemnani

यहां नासिक के टमाटर और करनाल हरियाणा का धनिया बढ़ा रहा जायका

यहां नासिक के टमाटर और करनाल हरियाणा का धनिया बढ़ा रहा जायका

पाली। घर या रेस्टोरेंट की रसोई में रोजाना सब्जियों में तडक़ा लगता है। उसका स्वाद हर किसी का मन ललचाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि पाली में स्थानीय खेतों के साथ महाराष्ट्र, गुजरात व हरियाणा की सब्जियों भी उपयोग में ले रहे हैं। पाली में अन्य प्रदेशों से ही रोजाना करीब 50 हजार किलो सब्जियां पहुंच रही है। जो केवल पाली शहर ही नहीं पूरे जिले में भेजी जाती है। सब्जी विक्रेताओं की माने तो पाली में रोजाना करीब 1 लाख किलो सब्जी की खपत होती है। अभी के हालात तो ऐसे है कि पाली की सब्जी मण्डी में रोजाना 10 हजार किलो टमाटर स्थानीय के साथ महाराष्ट्र के नासिक से आ रहा है।
रोजाना बदलती है मात्रा
सब्जियों के मण्डी में आवक की मात्रा रोजाना बदलती है। इसके बावजूद औसत पाली में करीब 35 से 50 हजार किलो सब्जियां बाहर से पहुंचती है। यहां से सब्जियां रानी, फालना, सोजत सहित कई जगहों पर भी भेजी जाती है। हालांकि वहां स्थानीय सब्जी उगाने वाले किसान भी उपज बेचने आते हैं।
गुजरात से अधिक आती है सब्जियां
पाली में गुजरात क्षेत्र से अधिक सब्जियां आती है। सूरत व अहमदाबाद से सब्जियों की आवक अधिक है। खरबूजे भी अभी बाहर से ही आ रहे हैं। –ढलाराम परिहार, सचिव, नई सब्जी मण्डी
स्थानीय आवक से कम
स्थानीय सब्जियों की आवक कम होने से अन्य प्रदेशों से सब्जियां मंगवा रहे हैं। अभी टमाटर, धनिया, भिंडी सहित कई सब्जियां गुजरात व महाराष्ट्र से आ रही है। स्थानीय टमाटर तो आ रहे है, लेकिन भिडी बहुत कम आ रही है। –हुकम सैनी, होलसेल विक्रेता, सब्जी मण्डी
यहां से व इतनी आ रही सब्जियां
टिण्डी – गुजरात से 300 से 400 किलो
टमाटर- स्थानीय व नासिक से 10 हजार किलो
मिर्ची – जयपुर के मेगडिय़ा व गुजरात से 10 हजार किलो
केरी -सूरत व गुजरात से 1500 किलो
गूंदा – स्थानीय गांवों से 1500 किलो
हरा प्याज – बर व सोजत से 3000 किलो
तर ककड़ी – स्थानीय गांवों से 3000 किलो
खीरा ककड़ी – गुजरात के सूरत से 3000 किलो
पोदिना – जोधपुर व बर से 500 किलो
फुल गोभी – जयपुर से 1000 किलो
पत्ता गोभी – जोधपुर से 1000 किलो
तुरई – नासिक व गुजरात से 500 किलो
अदरक – गुजरात से 500 किलो
नींबू – गुजरात व शिवगंज से 1000 किलो
धनिया – करनाल हरियाणा व बर मेघदड़ा से 2000 किलो
लॉकी – बर व रायपुर से 2000 किलो
भिंडी – गुजरात सूरत से 3000 किलो

Hindi News / Pali / यहां नासिक के टमाटर और करनाल हरियाणा का धनिया बढ़ा रहा जायका

ट्रेंडिंग वीडियो