झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र
शोभायात्रा में कुबाजी महराज, द्वारकाधीश, कुबाजी महाराज के जन्म एवं समाधि स्थल, समाज का वास्तु शास्त्र एवं शिल्प कला को प्रदर्शित करती झांकियां सजाई गई। कुमावत समाज के कृषि कार्य की झांकी शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र रही।
बालिकाओं ने दिखाएं करतब
शोभायात्रा में शामिल समाज की बालिकाओं ने लाठी आदि चलाकर शानदार करतब दिखाए। आत्मरक्षा के लिए कराटे आदि सीखने को प्रेरित किया। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों के साथ समाजबंधुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
भामाशाहों का किया सम्मान
कुमावत वाटिका में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे समाज में सहयोग करने वाले भामाशाहों के साथ कार्यकर्ताओं का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। समारोह में अगले साल के लिए समाजबंधुओ ने बालियां लगाई। महाप्रसादी का आयोजन किया गया।