scriptआसमान छू रही कीमतें, पहली बार इतना ऊपर पहुंचा सोना | Gold price in India crosses Rs 73 thousand | Patrika News
पाली

आसमान छू रही कीमतें, पहली बार इतना ऊपर पहुंचा सोना

छह माह में 25 प्रतिशत उछला सोना, लोग आवश्यकता से कम खरीद रहे सोना…
 

पालीApr 11, 2024 / 07:53 pm

Suresh Hemnani

आसमान छू रही कीमतें, पहली बार इतना ऊपर पहुंचा सोना

आसमान छू रही कीमतें, पहली बार इतना ऊपर पहुंचा सोना

शादियों का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने के भाव आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में लोगों को खरीदारी में पसीने छूट रहे हैं। भाव बढ़ऩे से लोग आवश्यकता से कम सोना खरीद रहे है। सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार पहली बार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 73 हजार तक पहुंचा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शादियों के सीजन में पारम्परिक सोने के आभूषणों का अधिक चलन है।
ऐसे में आसमान छू रहे सोने के भाव शादियों का गणित बिगाड़ेंगे। अगर इसी तरह सोने के दाम बढ़ते रहे तो शादियों का खर्च कई अधिक बढ़ जाएगा। सोने के भावों में उछाल आया है। लेकिन शादियों का सीजन होने से मांग में कोई कमी नहीं है।
ग्रामीण क्षेत्र में बाजूबंद, रखड़ी सेट, कंठी-हार, रामनामी, झूमर, हथफूल, मंगलसूत्र सहित कई आभूषण चलन में है। जानकारों के अनुसार पिछले छह माह में सोने की कीमतें करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ गई। अक्टूबर 2023 में जहां 10 ग्राम सोने की कीमत 58 हजार रुपए थी। वहीं अप्रेल आते-आते यह 73 हजार तक पहुंच गई।
यह मुख्य वजह…
सोने के भावों में तेजी से आ रहे उछाल के पीछे मुख्य वजह अन्तरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव को माना जा रहा है। दुनिया में सोने के लेनदेन का प्रीमियर प्लेटफॉर्म लंदन बुलियन मार्केट है। जहां दुनिया भर के सोने के भाव तय होते हैं। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में आ रही गिरावट भी सोने के बढ़ते भावों की प्रमुख वजहों में से एक हैं।
भाव बढ़ने के बावजूद मांग में कमी नहीं…
सर्राफा व्यापारियों की माने तो भाव बढऩे के बावजूद सोने की मांग में कोई कमी नहीं आ रही। इसकी मुख्य वजह शादियों में सोने की खपत को माना जा रहा। वहीं लोग सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में भी सोने को चुनते हैं। पूरे प्रदेश में शादियों के समय सोने के आभूषण भेंट करने की समृद्ध परम्परा रही है। जिसे आज भी निभाया जा रहा हैं।
पहली बार 73 हजार का भाव…
पहली बार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 73 हजार रुपए पार जा पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती कीमतों का असर यहां भी देखने को मिल रहा है। इस कारण यहां भी सोने में तेजी बनी हुई है। जो आगामी दो वर्षों तक तेजी ही रहने की संभावना जताई जा रही है।
संजय गेमावत , सर्राफा व्यवसायी पाली।

Hindi News/ Pali / आसमान छू रही कीमतें, पहली बार इतना ऊपर पहुंचा सोना

ट्रेंडिंग वीडियो