scriptPKL 2024: गुजरात जाएंट्स का विजयी आगाज, बेंगलुरू बुल्स को मिली लगातार दूसरी हार | Patrika News
अन्य खेल

PKL 2024: गुजरात जाएंट्स का विजयी आगाज, बेंगलुरू बुल्स को मिली लगातार दूसरी हार

Bengaluru bulls vs Gujarat Giants, Pro Kabaddi League 2024: गुजरात जाएंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में रविवार को बेंगलुरू बुल्स पर 36-32 के अंतर से विजयी आगाज किया। वहीं इस सीजन में बुल्स की यह लगातार दूसरी हार है। गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में गुजरात के लिए कई खिलाड़ियों ने जीत में अहम […]

नई दिल्लीOct 21, 2024 / 09:55 am

Siddharth Rai

Bengaluru bulls vs Gujarat Giants, Pro Kabaddi League 2024: गुजरात जाएंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में रविवार को बेंगलुरू बुल्स पर 36-32 के अंतर से विजयी आगाज किया। वहीं इस सीजन में बुल्स की यह लगातार दूसरी हार है। गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में गुजरात के लिए कई खिलाड़ियों ने जीत में अहम योगदान दिया। परतीक दहिया (8), गुमान सिंह (6), सोमवीर (हाई-5), औऱ हिमांशु सिंह (7 अंक) जीत के नायक रहे। दूसरी ओर, बुल्स के लिए परदीप नरवाल ने 9 अंक जुटाए। वह पीकेएल में 1700 रेड प्वाइंट बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा अजिंक्य पवार ने सात अंक बनाए।
पहली ही रेड पर एक अंक लेकर लौटे परदीप ने दूसरी रेड पर 2 अंक लेकर बुल्स को 3-2 से आगे कर दिया, जिसे जयभगवान ने दोगुना कर दिया। गुमान को बोनस मिला और फिर अगली रेड पर हालांकि जयभगवान लपक लिए गए और इसी के साथ गुजरात ने स्कोर 4-4 कर दिया।
फिर गुमान एवं राकेश ने रेड में एक-एक अंक लेकर गुजरात को दो अंकों की लीड दिला दी। गुजरात की दहाड़ रही थी। उसने अगली रेड पर परदीप का शिकार कर बुल्स को बैकफुट पर ला दिया। अजिंक्य ने इसके बाद दो अंक लेकर स्कोर 6-7 कर दिया। फिर बुल्स ने डू ओर डाई रेड पर राकेश का शिकार कर स्कोर बराबर कर लिया।
अजिंक्य रोके नहीं रुक रहे थे। अगली रेड पर दो अंक लेकर उन्होंने गुजरात को आलआउट की ओर धकेला, जिसे अंजाम देकर बुल्स ने 13-9 की लीड ले ली। इसके बाद के चार मिनट में दोनों टीमों को 2-2 अंक मिले। फिर परदीप ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ 1700 रेड प्वाइंट्स पार कर लिए। बुल्स अब 17-12 से आगे थे।
इसी बीच परतीक ने अजिंक्य के खिलाफ सुपर टैकल कर गुजरात को दो अंक दिलाए लेकिन इसके बाद गुजरात ने चार अंक बटोरे। पहले हाफ की समाप्ति तक बुल्स 19-16 से आगे थे। दोनों टीमें अब डू ओर डाई पर खेल करही थीं। पांच मिनट बीतने के बाद फासला हालांकि अभी भी 3 का बना हुआ था।
स्थानापन्न के तौर पर आए हिमांशु ने फासले को 2 कर दिया। वह यहीं नहीं रुके। डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर उन्होंने स्कोर 21-22 कर दिया। फिर डिफेंस ने जयभगवान का शिकार कर बुल्स को आलआउट कर दिया। अब गुजरात 25-23 से लीड पर थे। रोहित ने फिर आलइन के बाद पहली रेड पर ही परदीप को लपक लिया।
वह हालांकि जल्द ही रिवाइव किए गए लेकिन डू ओर डाई रेड पर फिर लपक लिए गए। अब गुजरात को 30-25 की लीड मिली हुई थी। चार मिनट का खेल बचा था औऱ गुजरात ने अपनी बढ़त छह की कर ली थी लेकिन बुल्स ने लगातार दो अंकों के साथ इसे 4 का कर दिया।
परदीप मैट पर थे लेकिन बावजूद इसके बुल्स के रेडर अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे थे। फासला 5 अंक का था और वह इसे पाट सकते थे। परदीप ने हालांकि अगली रेड पर एक अंक लिया लेकिन फिर लपक लिए गए। इसी के साथ बुल्स की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गईं।

Hindi News / Sports / Other Sports / PKL 2024: गुजरात जाएंट्स का विजयी आगाज, बेंगलुरू बुल्स को मिली लगातार दूसरी हार

ट्रेंडिंग वीडियो