scriptPaavo Nurmi Games: चोट के बाद नीरज चोपड़ा की जोरदार वापसी, इतनी दूर भाला फेंक जीता गोल्ड मेडल | Neeraj Chopra Wins Gold Medal at Paavo Nurmi Games 2024 With 85.97m Throw, Finland's Toni Keranen Finishes Second | Patrika News
अन्य खेल

Paavo Nurmi Games: चोट के बाद नीरज चोपड़ा की जोरदार वापसी, इतनी दूर भाला फेंक जीता गोल्ड मेडल

पावो नूरमी गेम्स में नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फिनलैंड के टोनी केरेनन ने 84.19 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं ओलिवर हेलेंडर 83.96 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

नई दिल्लीJun 19, 2024 / 08:14 am

Siddharth Rai

Neeraj Chopra, Gold medal in Paavo Nurmi Games: वर्ल्ड चैम्पियन और ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने चोट से उभरने के बाद वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर 2024- पावो नूरमी गेम्स में हिस्सा लेते हुए जोरदार वापसी की है। नीरज ने यहां 85.97 मीटर दूर भाला फेंकते हुए गोल्ड मेडल जीता है। लंबे समय से बाद नीरज अपने पुराने रंग में नज़र आए। अगले महीने से पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों से पहले यह भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है।

फिनलैंड के तुर्कू में खेले गए पावो नूरमी गेम्स में नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका। यह उनका बेस्ट थ्रो था। इस सीजन नीरज लगातार संघर्ष करते हुए नज़र आए हैं। दोहा डायमंड लीग 2024 में उन्होंने 88.36 मीटर का थ्रो किया था। लेकिन उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फेडरेशन कप में वे मात्र 82.27 मीटर दूर भाला फेंक पाये थे।

पावो नूरमी गेम्स का रिजल्ट –
1. नीरज चोपड़ा (भारत)- 88.36 मीटर
2. टोनी केरेनन (फिनलैंड)- 84.19 मीटर
3. ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 83.96 मीटर
4. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 82.58 मीटर
5. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 82.19 मीटर
6. केशोर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद)- 81.93 मीटर
7. मैक्स डेहनिंग (जर्मनी)- 79.84 मीटर
8. लस्सी एटेलेटालो (फिनलैंड)- 79.35 मीटर

नीरज ने 2022 में तुर्कू में ही अपने करियर का बेस्ट का बेस्ट 89.30 मीटर का थ्रो फेंका था। तब वे उपविजेता रहे थे जबकि स्थानीय खिलाड़ी ओलिवर हेलेंडर उस संस्करण में विजेता रहे थे। इस बार नीरज ने उन्हें पछाड़ा है। हेलैंडर 83.96 मीटर के साथ इस बार तीसरे नंबर पर रहे। वहीं फिनलैंड के टोनी केरेनन ने 84.19 मीटर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
पहला प्रयास – 83.62 मीटर
दूसरा प्रयास – 83.45 मीटर
तीसरा प्रयास – 85.97 मीटर
चौथा प्रयास – 82.21 मीटर
पांचवां प्रयास- फाउल
छठा प्रयास- 82.97 मीटर

नीरज ने 2022 में ही डायमंड लीग के स्टोकहोम फेज में 89.94 मीटर भाला फेंक कर इसमें सुधार किया था। नीरज अब भी 90 मीटर क्लब में शामिल नहीं हो पाये हैं। बता दें पावो नूरमी गेम्स में जर्मनी के मैक्स डेहिंग का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। डेहिंग 90 मीटर क्लब में सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। वे यहां 79.84 मीटर का थ्रो ही फेंक पाये।

Hindi News/ Sports / Other Sports / Paavo Nurmi Games: चोट के बाद नीरज चोपड़ा की जोरदार वापसी, इतनी दूर भाला फेंक जीता गोल्ड मेडल

ट्रेंडिंग वीडियो