scriptलालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती | Patrika News
राष्ट्रीय

लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री और 1998 से 2004 तक सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहें हैं। सबसे लंबे समय तक वह विपक्ष के नेता भी रहे हैं। वह भाजपा के सह-संस्थापकों में से एक रहे।

नई दिल्लीJun 27, 2024 / 06:49 am

Anand Mani Tripathi

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें दि​ल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि आडवाणी को इसी साल सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री और 1998 से 2004 तक सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहें हैं। सबसे लंबे समय तक वह विपक्ष के नेता भी रहे हैं। वह भाजपा के सह-संस्थापकों में से एक रहे। वह 14 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सदस्य बन गए। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और इस आंदोलन को उन्होंने घर घर पहुंचाने का काम किया।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य…

1927 नवंबर 8 को लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म कराची में हुआ
1941 में चौदह साल की उम्र में वह आरएसएस में शामिल
1951 में भारतीय जनसंघ के सदस्य बने और संसदीय मामलों के प्रभारी बनें
1965 में कमला आडवाणी से शादी की और उनका एक बेटा जयंत और एक बेटी प्रतिभा है।
1980 में वह अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भाजपा के संस्थापक सदस्यों बने
1989 में वह पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए

Hindi News/ National News / लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

ट्रेंडिंग वीडियो