scriptParis Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में पहली बार उतरेगा भारतीय निशानेबाजों का सबसे बड़ा दल | first time in olympic history the largest contingent of indian shooters in paris olympics 2024 | Patrika News
अन्य खेल

Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में पहली बार उतरेगा भारतीय निशानेबाजों का सबसे बड़ा दल

Indian Shooters in Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में पहली बार 21 भारतीय निशानेबाजों का सबसे बड़ा दल उतरने जा रहा है। उम्‍मीद है कि भारतीय शूटर्स 8 साल से पदक का सूखा इस बार खत्‍म कर देंगे।

नई दिल्लीJul 20, 2024 / 09:01 am

lokesh verma

Indian Shooters in Paris Olympics 2024
Indian Shooters in Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा दल निशानेबाजों का है। इन खेलों में भारत के कुल 21 निशानेबाज शिरकत करेंगे। ओलंपिक इतिहास में भारतीय निशानेबाजों का यह अभी तक का सबसे बड़ा दल है। ऐसे में इनसे उम्मीदें भी ज्यादा हैं। भारतीय निशानेबाजों के लिए पिछले दो ओलंपिक गेम्स बेहद ही निराशाजनक रहे हैं। 2016 रियो और 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज एक भी पदक नहीं जीत सके। अब करोड़ों भारतीय खेल प्रेमी चाहते हैं कि पेरिस में पदक पर निशाना लगे और आठ साल का सूखा खत्म हो।
Indian Shooters in Paris Olympics
Indian Shooters in Olympics

भारतीय शूटरों के लिए पिछले दो ओलंपिक गेम्स बेहद निराशाजनक

भारतीय शूटरों के लिए पिछले दो ओलंपिक गेम्स बेहद निराशाजनक रहे। इस दौरान कुल 27 निशानेबाजी चुनौती पेश करने के लिए उतरे, लेकिन सभी ने निराश किया। टोक्यो 2020 ओलंपिक में 15 शूटर उतरे थे, लेकिन सिर्फ एक ही फाइनल में जगह बना सका था।

महिला शूटरों से इतिहास रचने की उम्मीद

ओलंपिक खेलों में आज तक कभी कोई महिला निशानेबाज पदक जीतने में सफल नहीं हो सकी है। इस बार भारतीय दल में सर्वाधिक 11 महिला शूटर हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से कोई पदक जीतकर इतिहास रच दे।

इनसे बड़ी उम्मीद

मनु भाकर – पिस्टल

टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मनु भाकर से पेरिस में काफी उम्मीदें हैं। पिछले साल 25 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतने वाली 22 वर्षीय मनु ने ओलंपिक ट्रॉयल्स के दौरान भी शानदार प्रदर्शन किया था। वह भारत की सबसे बेहतरीन उभरती हुई निशानेबाज हैं।
यह भी पढ़ें

ओलंपिक गेम्‍स में अपनी चमक बिखेरने को बेताब ये युवा सितारे

सिफ्ट कौर सामरा – राइफल

50मीटर राइफल थ्री पोजिशन में विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाली 22 वर्षीय सिफ्ट कौर वर्तमान में एशियन चैंपियन भी हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में वल्र्ड चैंपियन को हराया था। वह पदक की प्रबल दावेदार हैं।

ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – राइफल

23 वर्षीय ऐश्वर्या प्रताप के लिए टोक्यो ओलंपिक निराशाजनक रहा और वह 21वें स्थान पर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। वह 2023 वल्र्ड चैंपियनशिप में 50मी राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

अनीश भानवाल – पिस्टल

कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले 21 वर्षीय अनीश उभरते हुए स्टार हैं। 2022 वल्र्ड चैंपियनशिप में रजत और 2023 एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले अनीश 2017 से भारतीय शूटिंग टीम का हिस्सा हैं और कम उम्र के बावजूद उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अनुभव है।

Hindi News / Sports / Other Sports / Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में पहली बार उतरेगा भारतीय निशानेबाजों का सबसे बड़ा दल

ट्रेंडिंग वीडियो