scriptHeavy Rainfall: बारिश मचाएगी तबाही, 7-8-9 अगस्त को तूफानी बारिश का Alert | Heavy Rainfall will cause devastation alert of very heavy rain on 7-8-9 August | Patrika News
नोएडा

Heavy Rainfall: बारिश मचाएगी तबाही, 7-8-9 अगस्त को तूफानी बारिश का Alert

Heavy Rainfall: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नोएडाAug 07, 2024 / 09:09 am

Sanjana Singh

Heavy Rainfall

Heavy Rainfall

Heavy Rainfall: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिलसिला अगले 2-3 दिन तक रहने वाला है। इस दौरान प्रदेश में 25-30 किमी के रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आज यानी 7 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

17 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 7 अगस्त को बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ और आजमगढ़ जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रदेश के इन इलाकों में भारी बारिश होने के आसार है।
यह भी पढ़ें

आगरा में रेलवे के मालगोदाम पर बनेगी कॉलोनी, रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने शुरू की नीलामी प्रक्रिया

9 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

8 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 9 अगस्त को भी बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला आगे भी बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं।

Hindi News / Noida / Heavy Rainfall: बारिश मचाएगी तबाही, 7-8-9 अगस्त को तूफानी बारिश का Alert

ट्रेंडिंग वीडियो