scriptगेट पर निगरानी करते रहे सुरक्षा कर्मी, दो घरों के चटक गए ताले | Patrika News
समाचार

गेट पर निगरानी करते रहे सुरक्षा कर्मी, दो घरों के चटक गए ताले

पोण्डा नाला के समीप स्वास्तिक ग्रीन वैली कॉलोनी में हुई चोरी की घटना

शाहडोलJun 13, 2024 / 12:26 pm

Ramashankar mishra



देर रात अज्ञात चोरो ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
शहडोल. नगर के रिहायसी कॉलोनियों में सूने मकानों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। हाल ही में नगर के कृष्णा कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी कि बीती रात फिर अज्ञात चोरो ने दो मकानों का ताला तोडकऱ सामान पार कर दिया। घटना सोहागपुर थानान्तर्गत पोण्डा नाला के समीप स्थित स्वास्तिक ग्रीन वैली कॉलोनी की बताई जा रही है। सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने घर मालिकों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार स्वास्तिक ग्रीन वैली कॉलोनी निवासी सगुन कुमावत व रमेश राव का मकान आमने सामने हैं। सगुन कुमावत केदारनाथ गए हुए हैं वहीं रमेश राव भी बाहर है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दोनो मकानों का ताला चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनो परिवार बाहर होने की वजह से अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरो ने क्या-क्या चोरी किया है।
गेट पर तैनात थे तीन सुरक्षा कर्मी
कॉलोनी के मुख्य द्वारा पर तीन सुरक्षा कर्मी तैनात है। बीती रात सुरक्षा कर्मी द्वार पर निगरानी कर रहे थे, इधर पीछे से घुसे चोरो ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कॉलोनी के पीछे का हिस्सा खुला हुआ है। बाउण्ड्रीवाल न होने की वजह से कोई भी आसानी से पीछे से कॉलोनी में प्रवेश कर सकता है। इसी का फायदा उठाकर चोरो ने वारदात को अंजाम दिया है।
क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
शहर में लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। रेलवे कॉलोनी के साथ ही पोण्डा नाला व आस-पास के क्षेत्र में बड़ी घटनाएं घटित हो चुकी है। स्थानीय रहवासियों की माने तो कुछ दिन पूर्व ही पेट्रोल पंप में भी चोरी की घटना घटित हुई थी। इसके अलावा तीन दिन पूर्व ही कृष्णा कॉलोनी में अज्ञात चोरो ने सूने मकान का ताला तोडकऱ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ऐसे में लोग डरे सहमे हुए हैं और स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Hindi News/ News Bulletin / गेट पर निगरानी करते रहे सुरक्षा कर्मी, दो घरों के चटक गए ताले

ट्रेंडिंग वीडियो