scriptPlantation : नीम के पेड़ में हजार रोगों की ‘दवा’, शरीर को स्वस्थ रखती है इसकी हवा | patrika harit pradesh abhiyan Plantation done by Vrinda Foundation | Patrika News
समाचार

Plantation : नीम के पेड़ में हजार रोगों की ‘दवा’, शरीर को स्वस्थ रखती है इसकी हवा

Plantation : नीम के पेड़ में हजार रोगों की ‘दवा’, शरीर को स्वस्थ रखती है इसकी हवा

जबलपुरJul 10, 2024 / 12:21 pm

Lalit kostha

Plantation

Plantation

जबलपुर . नीम हजार रोगों की दवा, शरीर को स्वस्थ रखती है इसकी हवा। ये कहावत हम बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं। आज आयुर्वेद हो या एलोपैथी सभी मानते हैं कि नीम से बेहतर औषधीय पौधा कोई नहीं है। जबलपुर में नीम के पेड़ बहुतायत में लगाए जाते थे, हर दूसरे घर या आसपास में दो चार नीम के पेड़ होते थे, लेकिन अब ये बहुत कम हो गए हैं। इनकी कमी से बहुत से जीवाणु सक्रिय हो चुके हैं। जो नीम की हवा मात्र से ही नष्ट हो जाते थे। इसलिए जितना हो सके नीम, पीपल, बरगद, अशोक आदि के ऐसे पौधे लगाएं जो वायु को स्वच्छ करने के साथ हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखते हैं। ये बात वृंदा फाउंडेशन की अध्यक्ष शिवानी पांडे ने पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के अंतर्गत कछपुरा ब्रिज के पास पौधरोपण के दौरान कही।
वृंदा फाउंडेशन ने कछपुरा ब्रिज के पास लगाए गए नीम के पौधे

6 पौधे लगाए, संरक्षित भी करेंगे
विक्की मार्वे ने यहां लगाए गए सभी 6 नीम के पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि इन्हें पेड़ बनने तक देखरेख करेंगे। इस साल संस्था द्वारा 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। जहां भी सुरक्षित स्थान मिलेगा, वहां इनका रोपण किया जाएगा। एड. यामिनी शुक्ला ने कहा छाया देने वाले ज्यादातर पौधे लगाएं। अर्चना तिवारी ने कहा हर घर एक पौधा जरूर होना चाहिए। अपने हिस्से की ऑक्सीजन की व्यवस्था हमें स्वयं करनी होगी। पौधरोपण में विजय सोलंकी, संदीप गौर, प्रशांत गर्ग कल्पना तिवारी, अर्चना सिंह आदि सदस्य मौजूद थे।

Hindi News/ News Bulletin / Plantation : नीम के पेड़ में हजार रोगों की ‘दवा’, शरीर को स्वस्थ रखती है इसकी हवा

ट्रेंडिंग वीडियो