scriptशहर में चोर गिरोह सक्रिय, हर दूसरे दिन घरों के टूट रहे घरों के ताले | Patrika News
समाचार

शहर में चोर गिरोह सक्रिय, हर दूसरे दिन घरों के टूट रहे घरों के ताले

मार्बल व्यापारी के बाद बैंक कर्मचारी के घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर पार

शाहडोलJun 15, 2024 / 12:29 pm

Ramashankar mishra


मार्बल व्यापारी के बाद बैंक कर्मचारी के घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर पार
एक महीने में पांच से अधिक चोरियों को नहीं हुआ खुलासा
शहडोल. शहर में इन दिनों चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। हर दूसरे दिन घरों के ताले टूट रहे हैं। बीते करीब एक महीने मेंं पांच से अधिक घरों के ताले टूट चुके हैं, किसी भी चोरी का खुलासा अबतक नहीं हो सका है। वहीं गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात बदमाशों ने बैंक कर्मी के घर को अपना निशाना बनाते हुए नकदी व जेवर पार कर दिए। चोरी की जानकारी सुबह आसपास के लोगों को लगी तो पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार आलोक वर्मा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ थे, और एप्पल सिटी में किराए के मकान में रहते थे। कुछ दिनो पहले स्थानांतरण हो जाने से वह मुंबई चले गए। जिसके कारण मकान सूना था। बीती रात बदमाशों ने गेट का ताला तोडकऱ अंदर घुसे और घर में रखे जेवर व नगदी जेवर लेकर फरार हो गए। बदमाशों की पूरी करतूत पड़ोस में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर विवचेना शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना रात की है सीसी टीवी फुटेज के अनुसार बदमाश सुबह 4.40 बजे चोरी का सामान बैग में लेकर जाते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बैंक कर्मी के आने के बाद चोरी गई सामग्री का सही आंकलन हो पाएगा।
पिछली चोरी का भी नहीं हुआ खुलासा
शहर में बीते एक महीने में करीब पांच घरों के ताले टूट चुके हैं, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस की कमजोर गश्त के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यही वहज है कि हर दूसरे दिन एक घर को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस रात 10 से 11 बजे के बीच शहर का गश्त कर दुकानों को बंद करा देती है। वहीं बदमाश रात 2 बजे से 4 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Hindi News/ News Bulletin / शहर में चोर गिरोह सक्रिय, हर दूसरे दिन घरों के टूट रहे घरों के ताले

ट्रेंडिंग वीडियो