scriptफिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बिगड़ा मौसम, जानें आपके इलाके का हाल | Dense fog alert in MP due to western disturbance | Patrika News
नीमच

फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बिगड़ा मौसम, जानें आपके इलाके का हाल

एमपी में लगातार बदलते मौसम के बीच सप्ताह के अंतिम दिन नीमच में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। मकर संक्रांति के पहले यहां घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम बिगड़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को हो रही है।

नीमचJan 14, 2024 / 08:38 am

deepak deewan

neemach_mausam.png

नीमच में भी मौसम ने अचानक करवट ली

नीमच। एमपी में लगातार बदलते मौसम के बीच सप्ताह के अंतिम दिन नीमच में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। मकर संक्रांति के पहले यहां घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम बिगड़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को हो रही है।

जम्मू कश्मीर में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी हवा थम रही है। रात के तापमान में भी गिरावट नहीं हुई है। शहर में रात में भी मध्यम कोहरा छाया रहा। इस बीच एमपी के 7 जिलों में हल्के कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 3 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। यह राजस्थान के आसपास चक्रवाती घेरा बनाएगा जिसका यहां भी असर होगा। नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम फिर बिगड़ेगा।

नीमच में सुबह सुबह लेबड़ नयांगाव राजमार्ग पर घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। सुबह छः से सात बजे के मध्य राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही इक्कादुक्का ही रही। यहां उस समय दृश्यता पचास मीटर भी नहीं थी लेकिन धीरे धीरे कोहरे का घनत्व कम हो रहा है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जारी पूर्वानुमान में ग्वालियर, दतिया व भिंड जिलों में मध्यम से घना कोहरे की संभावना जताई है। रीवा मऊगंज, सतना, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों में शहडोल का कल्याणपुर मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया में 4.9 डिग्री सेल्सियस और देवरा (सिंगरौली) न्यूनतम तापतान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Hindi News/ Neemuch / फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बिगड़ा मौसम, जानें आपके इलाके का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो