scriptफर्स्ट टाइम वोटर से महिला आरक्ष बिल तक PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भाषण की 10 बड़ी बातें | PM Modi today speech 10 point in mp said Congress iron rusty | Patrika News
राष्ट्रीय

फर्स्ट टाइम वोटर से महिला आरक्ष बिल तक PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi in Bhopal: साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसके लिए पार्टी ने राज्य में चुनाव की कमान खुद संभाल रखा है। पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

Sep 25, 2023 / 02:38 pm

Prashant Tiwari

 PM Modi today speech 10 point in mp said Congress iron rusty
साल के अंत में मध्य प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन पांचों राज्यों में MP ही एकमात्र राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में है। ऐसे में भाजपा अपने दुर्ग को किसी भी हालत में नहीं गंवाना चाहती। इसके लिए पार्टी ने राज्य में चुनाव की कमान खुद संभाल रखा है।
पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचे के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपना पूरा भाषण फर्स्ट टाइम वोटर को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर राज्य को बीमारू राज्य बनाने का आरोप लगाया। आइए जानते है PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें…

 

PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें-

1- भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें विधानसभा ही नहीं, हर बूथ जीतना है। हर मतदाता का दिल जीतना है। हर कार्यकर्ता हमारा उम्मीदवार है। उसकी पहचान, शान और निशान कमल है। हर कार्यकर्ता को जी-जान से जुटना है।


2- राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने INDIA गठबंधन पर सनातन को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं।


3- कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंक करप्ट हुई और अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे। कांग्रेस अब कंपनी बन गई है। कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है।


4- भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा भाषण फर्स्ट टाइम वोटर को समर्पित किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि पहली बार वोट करने वाले युवा ने कभी भी कांग्रेस सरकार मध्य प्रदेश में नहीं देखी है। इसलिए उसे कांग्रेस की बुराइयों के बारे में पता नहीं है। यदि कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो मध्य प्रदेश फिर से बीमारू राज्य बन जाएगा।

5- वहीं, महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं पूरे देश की बहनों को भी सावधान करना चाहता हूं। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन ने बहुत खट्टे मन से महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है। ये खट्टापन उनके समर्थन में दिखता है। ये वही लोग हैं जिन्होंने 30 वर्षों तक इस बिल को पास नहीं होने दिया।

https://twitter.com/narendramodi/status/1706197994075525328?ref_src=twsrc%5Etfw

 

6- अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी उसी पुरानी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन मायने नहीं रखता। कांग्रेस के नेताओं के लिए गरीब की बस्ती वीडियो शूटिंग की लोकेशन है।


7- भाजपा ने गरीबों, महिलाओं, एससी-एसटी, ओबीसी को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। वंचितों को वरीयता की गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है। हमने गरीब का जीवन बेहतर करने के प्रमाणित प्रयास किए। समाज में जो अभाव था उसे दूर किया। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था। क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया।


8- पीएम ने कहा कि एक और आंकड़ा बताता हूं। साढ़े 13 करोड़ ये एमपी की कुल आबादी से भी ज्यादा है। पांच साल में देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है और जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है तो वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।


9- विकसित भारत के लिए एमपी का विकसित होना आवश्यक है। हमें ऐसे एमपी की निर्माण करना है, जो छोटी-छोटी चीजों के लिए मोहताज न रहे। इसके लिए जरूरी है कि आने वाले पांच सालों के लिए फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बने। हमें हर बूथ जीतना है। हर कार्यकर्ता को जी जान से जुटना है।


10- मैं अभाव में रहा हूं लेकिन देश और देशवासियों को अभाव में नहीं रहने दूंगा। बेईमानी और भ्रष्टाचार की नियत ने कांग्रेस को अच्छा काम करने से रोका है। गरीब से गरीब को गुणवत्ता का जीवन मिले आज देश में इसके लिए काम हो रहा है। कुछ वक्त पहले ही पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है।

 

आखिर MP में इतना पसीना क्यों बहा रहे PM मोदी?

बता दें कि अगले दो महीने में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाला है। भाजपा साल की दिसंबर से लेकर अब तक 2 राज्यों (हिमाचल और कर्नाटक) में अपनी सत्ता गंवा चुकी है। ऐसे में पार्टी साल के अंत में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। मध्य प्रदेश में अब तक जितनी भी सर्वे आए है। उनमें से किसी में पार्टी आगे तो किसी में पिछड़ती दिखाई दे रही है।

हालांकि राज्य में जब से PM मोदी की एंट्री हुई है भाजपा को हर सर्वे में मामूली बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं, पार्टी राज्य में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। क्योंकि मध्य प्रदेश में चुनाव के तुरंत बाद पूरे देश में लोकसभा के चुनाव होने है। इसलिए PM मोदी और पार्टी राज्य में इतना पसीना बहा रही है।

Hindi News/ National News / फर्स्ट टाइम वोटर से महिला आरक्ष बिल तक PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भाषण की 10 बड़ी बातें

ट्रेंडिंग वीडियो