scriptकांग्रेस को नहीं है हिमंत सरकार पर भरोसा, खरगे ने अमित शाह को पत्र लिख मांगी राहुल के लिए सुरक्षा | mallikarjun kharge letter to central amit shah regarding alleged attacked on rahul gandhi bharat jodo nyay yatra in | Patrika News
राष्ट्रीय

कांग्रेस को नहीं है हिमंत सरकार पर भरोसा, खरगे ने अमित शाह को पत्र लिख मांगी राहुल के लिए सुरक्षा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी और उनके भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अन्य साथियों की सुरक्षा की मांग की है।

Jan 24, 2024 / 12:26 pm

Shaitan Prajapat

mallikarjun_kharge555.jpg

Rahul Gandhi Nyay Yatra: असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा को लेकर घमासान जारी है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। खरगे ने आरोप लगाया है कि यात्रा पर असम सरकार हमला करवा रही है। उन्‍होंने दावा किया है कि ऐसा करने वालों को पुलिस संरक्षण मिला हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि उनको हिमंता सरकार पर भरोसा नहीं है। इसके साथ ही उन्‍होंने अमित शाह से राहुल गांंधी सुरक्षा बनाने की मांग की है।

हमलावरों को पुलिस का संरक्षण

कांग्रेस अध्यक्ष ने दो पन्‍ने के पत्र में लिखा कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जरूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही। बीजेपी के कार्यकर्ता इस यात्रा पर हमले कर रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया है कि हमलावरों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। उनके मुताबिक, 21 जनवरी को यात्रा पर सोनितपुर जिले में हमला किया गया, जो स्थानीय एसपी हैं वे राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के भाई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

हुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

खरगे ने गृह मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, असम पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में कमी पाई गई है। राहुल गांधी Z+ सुरक्षा के हकदार हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले पर हमल करना और उनके सुरक्षा घेरा तोड़ना गंभीर मामला है। इससे राहुल गांधी की तथा उनकी टीम की शारीरिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

राहुल सहित कई कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

आपको बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को पार्टी और असम की भारतीय जनता पार्टी सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी, जब जब कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को हटाते हुए गुवाहवाटी में दाखिल हुए। इसके बाद सीएम हिमंत सरमा ने राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी पी सिंह को अवरोधक तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद राहुल सहित कई कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए।

Hindi News / National News / कांग्रेस को नहीं है हिमंत सरकार पर भरोसा, खरगे ने अमित शाह को पत्र लिख मांगी राहुल के लिए सुरक्षा

ट्रेंडिंग वीडियो