scriptकांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने BJP सांसद को दोबारा जिताने की अपील की, दिल खोलकर की तारीफ | Karnataka Congress mla bats for bjp MP candidate in Lok Sabha polls | Patrika News
राष्ट्रीय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने BJP सांसद को दोबारा जिताने की अपील की, दिल खोलकर की तारीफ

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के विधायक शिवशंकरप्पा ने आम जनता से बीजेपी नेता राघवेंद्र को फिर से लोकसभा चुनाव 2024 में जिताने की अपील की।

Jan 27, 2024 / 12:59 pm

स्वतंत्र मिश्र

raghvendra_mp.jpg

कर्नाटक कांग्रेस के लिए बड़ी शर्मिंदगी का का एक क्षण फिर उपस्थित हुआ जब उसके अनुभवी नेता शमनूर शिवशंकरप्पा ने शिवमोगा लोकसभा क्षेत्र के निवासियों से पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और भाजपा के सांसद बीवाई राघवेंद्र को फिर से चुनने का आग्रह किया। पुरस्कार समारोह में भाग लेने के दौरान शिवशंकरप्पा ने कहा कि मैंने देखा कि शिमोगा जिले में विकास के कार्य हो रहे हैं। आपने एक अच्छा सांसद चुना है। जनता को उन्हें आगे भी मौका देना चाहिए। शिमोगा जिले को और अधिक विकसित करने की जरूरत है। आप बीवाई राघवेंद्र जैसे लोकसभा सदस्यों को पाकर धन्य हैं। जिले में होने वाले सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं और प्रगति हुई है। लोगों के लिए विकास कार्य पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

दिल खोलकर की बीजेपी नेता की प्रशंसा

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन लोकसभा सदस्यों ने लोगों की इच्छा के अनुरूप काम किया है, उन्हें आगामी चुनावों में भी जीतना चाहिए। वीरशैव लिंगायतों के कई उप-संप्रदाय हैं। उन सभी को हटा दिया जाना चाहिए और सभी को यह महसूस करना चाहिए कि वे एक ही हैं और तभी वहां एकता होगी।

दो दिन पहले ही शेट्टार बीजेपी में हुए शामिल

कर्नाटक राज्य में कांग्रेस के लिए आश्चर्यजनक घटनाओं की श्रृंखला में यह दूसरा उदाहरण है। इसी सप्ताह गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार जो पिछले साल 2023 के विधान चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे अब भाजपा में लौट आए।

इन वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शामिल हुए थे शेट्टार

जगदीश शेट्टार राष्ट्रीय राजधानी में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा और केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर की उपस्थिति में फिर से भाजपा में शामिल हुए। शेट्टार ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी मेरा घर है। मैं अपने घर वापस आ गया।” शेट्टार ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ-साथ राज्य के नेताओं बीवाई विजयेंद्र और बीएस येदियुरप्पा के साथ बैठक की और उनके मार्गदर्शन के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

‘बीजेपी में लौटने पर शेट्टार का हमने स्वागत किया’

वहीं येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वह (जगदीश शेट्टार) बीजेपी में वापस आने के बारे में सोच रहे थे और आज हमने उनका पार्टी में वापस स्वागत किया। आज उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की और कई चीजों पर चर्चा की और बिना किसी शर्त के वह हमारी पार्टी में शामिल हो गए। हम अपनी पार्टी में जगदीश शेट्टार का स्वागत करते हैं।

एक पत्रकार के इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या पूर्व भाजपा नेता लक्ष्मण सावदी जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी फिर से पार्टी में शामिल होंगे? इस सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि मैं उनसे संपर्क नहीं कर सका। आज मैं उनसे संपर्क करूंगा।

पिछले साल शेट्टार बीजेपी से कांग्रेस में आए थे

पिछले कुछ दिनों से शेट्टार की भाजपा में वापसी को लेकर अफवाहें चल रही थीं जिस पर कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व संकट ने पार्टी को शेट्टार से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अप्रैल 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले शेट्टार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ेंऔर 25 मुकदमे दर्ज कर लें, मैं… राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में CM हिमंत पर लगाए ये गंभीर आरोप

Hindi News/ National News / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने BJP सांसद को दोबारा जिताने की अपील की, दिल खोलकर की तारीफ

ट्रेंडिंग वीडियो