scriptG20 Summit: PM मोदी ने दुनिया को दिखाई साबरमती आश्रम की झलक, खादी से किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत | G20 Summit PM Modi showed the world a glimpse of Sabarmati Ashram | Patrika News
राष्ट्रीय

G20 Summit: PM मोदी ने दुनिया को दिखाई साबरमती आश्रम की झलक, खादी से किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत

G20 Summit: रविवार को अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत जी 20 देशों के सभी नेताओं ने राजघाट पहुंचकर राष्टपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दुनिया साबरमती आश्रम की झलक भी देखी।

Sep 10, 2023 / 11:01 am

Shivam Shukla

G20 Summit 2023

G20 Summit 2023

G20 summit 2023: नई दिल्ली में जी 20 समिट का आज दूसरा दिन है। आज प्रगति मैदान के भारतमंडपम में होने वाली बैठक से पहले सभी जी 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष राजधाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी जिस स्थान पर वैश्विक नेताओं का खादी अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत कर रहे थे, उसके पीछे साबारमती आश्रम को दिखाया गया।

जी 20 सम्मेलन का आखिरी दिन

सुबह 9:40 से 10:15 के बीच शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में विदेशी नेताओं और प्रतिनिधिमंडल का आगमन होगा। उसके बाद 10:15 से 10:28 बजे ताज भारत मंडपम के साउथ प्लाजा के लेवल 2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। फिर10:30 से 12:30 बजे तक सम्मेलन का तीसरा सत्र ‘वन फ्यूचर’ होगा। ये सारे कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किए जाएंगे फिर अंत में साझा बयान जारी किया जाएगा और बताया जाएगा कि यह सम्मेलन कितना सफल रहा।

यह भी पढ़ें

मैक्रॉन के साथ आज PM मोदी की वर्किंग लंच मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

Hindi News/ National News / G20 Summit: PM मोदी ने दुनिया को दिखाई साबरमती आश्रम की झलक, खादी से किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत

ट्रेंडिंग वीडियो