scriptमुकेश अंबानी से भी ज्यादा अमीर है मैकडॉनल्ड्स का ये पूर्व कर्मचारी, जानें कितनी संपत्ति का है मालिक | Ex-McDonald's Worker is Richer Than Mukesh Ambani | Patrika News
राष्ट्रीय

मुकेश अंबानी से भी ज्यादा अमीर है मैकडॉनल्ड्स का ये पूर्व कर्मचारी, जानें कितनी संपत्ति का है मालिक

पूर्व मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारी और सॉफ्टवेयर डेवलपर, जिसने रातोंरात दुनिया के सबसे धनी लोगों के रैंक में प्रवेश किया है। आपको बता दें कि इनकी नेटवर्थ मुकेश अंबानी से भी ज्यादा की है। जानिए पूरी कहानी-

Jan 10, 2022 / 06:37 pm

Arsh Verma

c-z-amp.jpg

Changpeng Zhao

(McDonald’s) मैकडॉनल्ड्स के पूर्व कर्मचारी (Changpeng Zhao) चांगपेंग झाओ एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से धनी हैं। उनकी संपत्ति 96 अरब डॉलर आंकी गई है। जबकि अंबानी की नेटवर्थ 92 अरब डॉलर है।
मीडिया रिपोर्ट में सामने आया नाम:
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने एक अप्रत्याशित धन कुबेर का नाम सामने आया है। यह अमीर पहले मैकडॉनल्ड्स का बर्गर-फ्लिपर और सॉफ्टवेयर डेवलपर हुआ करता था। यह शख्स रातों-रात दुनिया के सबसे धनी लोगों के क्लब में प्रवेश कर गया। झाओ क्रिप्टोकरेंसी के बादशाह हैं।

क्रिप्टोफाइल्स की दुनिया में है अलग नाम:
क्रिप्टोफाइल्स दुनिया में उन्हें सी जेड के नाम से जाना जाता है। वह संयुक्त अरब अमीरात में तेजी से एक किवदंती बनते जा रहे हैं। वे अबू धाबी में रॉयल फॅमिली के साथ बैठक कर रहे हैं। झाओ अपना बिनांस एक्सचेंज लाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने दुबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास और शहर के पाम जुमराह द्वीप पर डिनर की मेजबानी की है।

अंबानी से ज्यादा अमीर हैं सी जेड:
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 44 वर्षीय झाओ की कुल संपत्ति 96 बिलियन डॉलर है। यह पहली बार है जब ब्लूमबर्ग ने उनकी दौलत का अनुमान लगाया है। वे एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, मार्क जुकरबर्ग और गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन से ज्यादा अमीर हैं।

इससे भी ज्यादा संपत्ति की उम्मीद:
दरअसल, झाओ की संपत्ति इससे भी ज्यादा हो सकती है। इसमें उनकी व्यक्तिगत क्रिप्टो होल्डिंग्स को ध्यान में नहीं रखा गया है। इसमें बिटकॉइन और उनकी फर्म का अपना टोकन भी शामिल है। बिनांस कॉइन पिछले साल लगभग 1,300% बढ़ी है। इसकी सफलता ने हाल ही में कइयों को धन कुबेर बनाया है।

चल रही है मनी लॉन्ड्रिंग की जांच:
अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस एंड इंटरनल रेवेन्यू सर्विस इस बात की जांच कर रही है कि क्या झाओ की कंपनी मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स में चोरी भी करती है। पिछले साल बिनांस ने कम से कम 20 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू अर्जित किया।

चीन में हुआ था जन्म:
कनाडा के नागरिक झाओ का जन्म चीन के जिआंगसु राज्य में हुआ था। उनके पिता यूनिर्वसिटी में प्रोफेसर थे। उनको सांस्कृतिक क्रांति के दौरान ग्रामीण इलाकों में निर्वासित कर दिया गया था और तब उनकी उम्र महज 12 साल की थी। तब उनके परिवार को वैंकूवर ले जाया गया। कम उम्र में टेक्नोलॉजी के संपर्क में आने के बाद झाओ ने बाद में कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई की। बाद में ब्लूमबर्ग एलपी में चार साल के कार्यकाल सहित टोकियो और न्यूयॉर्क में फाइनेंस कंपनियों में काम किया।

300 अरब डॉलर हो सकती है फर्म की नेटवर्थ:
नवंबर में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा था कि इस पूर्व एग्जिक्यूटिव के फर्म का नेटवर्थ 300 अरब डॉलर हो सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि कंपनी टेस्ला के एलन मस्क और अमेजन के जेफ बेजोस से आगे निकल सकती है। मस्क 282 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में पहले नंबर पर हैं। बेजोस 192 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Hindi News / National News / मुकेश अंबानी से भी ज्यादा अमीर है मैकडॉनल्ड्स का ये पूर्व कर्मचारी, जानें कितनी संपत्ति का है मालिक

ट्रेंडिंग वीडियो