scriptमहाराष्ट्र से मॉनसून की विदाई शुरू, मुंबई से जल्द होगी वापसी, IMD ने दी बड़ी अपडेट | Maharashtra Monsoon 2024 begins to retreat withdrawal soon from Mumbai | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र से मॉनसून की विदाई शुरू, मुंबई से जल्द होगी वापसी, IMD ने दी बड़ी अपडेट

Monsoon 2024 Update : मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून के सीजन में औसत से अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है।

मुंबईOct 07, 2024 / 08:50 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Monsoon 2024 Update
Maharashtra Monsoon Withdrawal : देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई (Monsoon 2024 Retreat) शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र से भी मॉनसून अलविदा हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मॉनसून 2024 नंदुरबार जिले से वापस जाना शुरू हो गया है और अगले दो से तीन दिनों में महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
एक वरिष्ठ मौसम विज्ञानी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी 5 अक्टूबर को शुरू हुई, जो महाराष्ट्र में वापसी की सामान्य तारीख है। जल्द ही यह पूरे नंदुरबार से वापस चला जाएगा और उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून राज्य के और अधिक क्षेत्रों से वापस चला जाएगा. इसके लिए वर्तमान में परिस्थितियां अनुकूल हैं।
यह भी पढ़ें

Ladli Behna Yojana: महाराष्ट्र का खजाना खाली, RBI से एक हफ्ते में मांगे 3000 करोड़!

इससे पहले मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ मौसम विज्ञानियों ने भी अनुमान लगाया था कि अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने के कारण इस साल महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी में देरी हो सकती है. राज्य में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया 5 अक्टूबर से रुकी हुई है। हालांकि, मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया जल्द ही गति पकड़ने की उम्मीद है।
देश में मॉनसून आम तौर पर 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है और सितंबर के मध्य से इसकी रवानगी शुरू होती है। मुंबई में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार है और इस बीच ही मॉनसून की विदाई हो सकती है। जबकि आमतौर पर 10 अक्टूबर तक पूरे राज्य से मॉनसून अलविदा हो जाता है।

Withdrawal of Southwest Monsoon 2024 Update –

Withdrawal of Southwest Monsoon 2024 Update
गौरतलब हो कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आधिकारिक तौर पर 30 सितंबर को समाप्त हो गया। इस दौरान देश में सामान्य 868.6 मिलीमीटर की तुलना में 934.8 मिलीमीटर बारिश हुई जो 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि मॉनसून 2024 में देश में 14 कम दबाव वाली प्रणाली का प्रभाव रहा, जबकि औसतन इनकी संख्या 13 रहती है। ये प्रणालियां सामान्य 55 दिन की तुलना में कुल 69 दिन तक सक्रिय रहीं। जिसके प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई।

Hindi News / Mumbai / महाराष्ट्र से मॉनसून की विदाई शुरू, मुंबई से जल्द होगी वापसी, IMD ने दी बड़ी अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो