scriptकर्नाटक: CM चुनाव के लिए सुशील कुमार शिंदे समेत 3 ऑब्जर्वर नियुक्त, आलाकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट | Patrika News
राष्ट्रीय

कर्नाटक: CM चुनाव के लिए सुशील कुमार शिंदे समेत 3 ऑब्जर्वर नियुक्त, आलाकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

karnataka assembly elections 2023 : सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिया और भंवर जितेंद्र सिंह को एआईसीसी ने कर्नाटक में पर्यवेक्षक बनाया है। पर्यवेक्षक आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे और पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे।

May 14, 2023 / 02:24 pm

Shaitan Prajapat

Sushil Kumar Shinde Deepak Bawaria and Bhanwar Jitendra Singh

Sushil Kumar Shinde Deepak Bawaria and Bhanwar Jitendra Singh

karnataka assembly elections 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस रेस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सबसे आगे चल रहे है। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए आज (14 मई) की शाम कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसी बीच कर्नाटक में CM के चुनाव के लिए कांग्रेस ने सुशील कुमार शिंदे के साथ दीपक बावरिया और जितेंद्र सिंह को भी ऑब्जर्वर बनाया। आज शाम 6 बजे कांग्रेस के विधायक दल की बैठक होने वाली है। इसमें विधायक अपना नेता चुनेंगे।


पर्यवेक्षक पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

एआईसीसी ने सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिया और भंवर जितेंद्र सिंह को कर्नाटक में पर्यवेक्षक बनाया है। पर्यवेक्षक आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे और पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वे यहां राहुल गांधी से मिलने वाले हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1657657422725664769?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

CLP मीटिंग में CM के नाम पर लगेगी मुहर, शिवकुमार-सिद्धारमैया के समर्थन में लगे पोस्टर


 


2 से 3 दिन में सीएम के नाम पर लगेगी मुहर


पार्टी सूत्रों का कहना है कि आज शाम को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर मुहर नहीं लगेगी। बताया जा रहा है कि सभी विधायक इस बात पर समहति जताएंगे कि सीएम के नाम का चुनाव हाई कमान ही करेगा। वहीं, 2 से 3 दिन में सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी। कर्नाटक में सीएम के नाम पर फैसले से पहले सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

Hindi News/ National News / कर्नाटक: CM चुनाव के लिए सुशील कुमार शिंदे समेत 3 ऑब्जर्वर नियुक्त, आलाकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो