scriptचंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ, देर रात राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का आमंत्रण | champai soren will be new cm of jharkhand Will take oath today late night Governor invited to form government | Patrika News
राष्ट्रीय

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ, देर रात राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का आमंत्रण

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन ने चंपई सोरेन को नया नेता चुना है। आज चंपई सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देर रात उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दिया।

Feb 02, 2024 / 08:14 am

Paritosh Shahi

champai_soren_oath.jpg

झारखंड में पिछले तीन दिन से जारी सियासी सस्पेंस खत्म हो गया है। देर रात राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण का न्योता दे दिया है। चंपई सोरेन आज शुक्रवार को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे।10 दिनों के भीतर उन्हें बहुमत साबित करना होगा। राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को देर रात राजभवन में बुलाया और चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1753120223560102218?ref_src=twsrc%5Etfw


गुरुवार शाम में भी राज्यपाल से मिले थे चंपई

मंगलवार से ही झारखंड में खूब सियासी सरगर्मी रही। एक समय कयास लगाये जा रहे थे कि बिहार की तरह यहां भी सत्ता पलट सकती है। हेमंत सोरेन के परिवार से ही बगावती सुर उठने लगे थे। इसी बीच गुरुवार को शाम में चंपई सोरेन राज्यपाल से मिले थे और सरकार बनाने के लिए उनके दावे को जल्द से जल्द स्वीकार करने का आग्रह किया किया।

सी.पी.राधाकृष्णन से मिलने के बाद चंपई सोरेन ने बताया था कि राज्यपाल ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस मामले पर निर्णय लेंगे। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने कहा था कि हमने राज्यपाल से जल्द से जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया क्योंकि झारखंड में 20 घंटे से अधिक समय से कोई सरकार नहीं है।

 

जानिए चंपई सोरेन के बारे में

चंपई सोरेन झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं। कई मौकों पर सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झामुमो में इनकी अहमियत कितनी है।

कहा यह भी जाता है कि चाहे मामला सरकार का हो या पार्टी का, अहम विषयों पर हेमंत सोरेन इनसे सलाह-मशवरा जरूर करते रहे हैं। चंपई सोरेन को लोग ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से भी बुलाते हैं। चंपई ने 1991 में पहली बार उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। वो जीत इसलिए बड़ी थी क्योंकि उन्होंने कद्दावर झामुमो सांसद कृष्णा मार्डी की पत्नी को हराया था।

बाद में 1995 में झामुमो के टिकट पर जीत हासिल की। लेकिन, वर्ष 2000 में बीजेपी के अनंतराम टुडू से चुनाव हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2005 से लगातार सरायकेला से विधायक रहे हैं। 2019 में इन्होंने भाजपा के गणेश महली को हराया था।

चंपई सोरेन का जन्म सरायरकेला के जिलिंगगोड़ा में 1956 में सेमल सोरेन और माधव सोरेन के घर हुआ। अपने तीन भाइयों और एक बहन में ये सबसे बड़े हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ये मैट्रिक पास हैं। इनकी शादी मानको सोरेन से हुई है और इनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

Hindi News/ National News / चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ, देर रात राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का आमंत्रण

ट्रेंडिंग वीडियो